खबार संसार, रामगढ़: रामगढ़ के Chhataula में बड़ा सड़क हादसा मौके पर दो की मौत, उत्तराखंड में सडक हादसे रूकने का नाम नहीं ले रहे हैं। ताजा मामला रामगढ के छतरौला से सामने आ रहा है। जहां पर एक बोलेरो खाई में गिरने से बड़ा हादसा हो गया। ये हादसा इतना भयानक था कि दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद Chhataula में भीड़ एकत्रित हो गई। परिवार के कुछ सदस्यों को अस्पताल भेजा गया है, जहां पर घायलों का इलाज करवाया जा रहा है। इस हादसे की घटना की सूचना पाकर मांडू थाना पुलिस व ग्रामीण घटनास्थल पहुंचे। बचाव कार्य लागातार जारी है।
ये भी पढें- पुष्कर सिंह Dhami बने मुख्यमंत्री, तो कांग्रेसियों ने जमकर बांटी मिठाई
Chhataula में खाई मेें जा गिरी बोलेरो
मिली जानकारी के अनुसार आज एक बोलेरे गाड़ी सवारी लेकर जा रही थी, जहां वह रामगढ़ के Chhataula खाई मेें अचानक जा गिरी जिसमें 2 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जिसमें एक युवक सूरज कुमार तथा सात वर्षीय पीहू आर्या शामिल हैं। बाकी 6 लोगों को अस्पताल रेफर कर दिया गया है। हादसा होने के बाद वहां पर भारी भीड़ एकत्रित होने से सड़क के दोनों छोर पर वाहनों की लंबी कतारें लग गई है। सड़क पर आवागमन पूरी तरह से बाधित हो गया है। जाम की वजह से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। ग्रामीणों का कहना है कि ये सड़क हादसे आए दिन होते रहते हैं। इस ओर सरकार को ध्यान देना होगा। जिससे कि ये सड़क हादसे रूक सकें।
