खबार संसार, हरिद्वार: पुष्कर सिंह Dhami बने मुख्यमंत्री, तो कांग्रेसियों ने जमकर बांटी मिठाई, पुष्कर सिंह धामी के मुख्यमंत्री बनने के बाद प्रदेशभर जश्न का माहौली हैं। कई जगह मिठाइयां बांटी जा रही हैं तो वहीं आतिशबाजी भी की जा रही हैं, हद तो तब हो गई जब विपक्षी पार्टी कांग्रेसियों ने भी यहां पुष्कर सिंह Dhami के मुख्यमंत्री बनने पर कांग्रेसियों ने बांटी मिठाई के मुख्यमंत्री बनने पर मिठाई बांटी। ये मामला है हरिद्वार जिले का जहां पर कांग्रेस से जुड़े कार्यकर्ताओं ने पुष्कर सिंह धामी के मुख्यमंत्री बनने पर एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जताई। इतना ही नहीं सोशल मीडिया पर मिठाई खिलाने और आतिशबाजी करने की पोस्ट भी शेयर कर दी।
ये भी पढें- अब मदरसा (Seminary) में पढ़ाई से पहले राष्ट्रगान गान गाना अनिवार्य
हरिद्वार के चंद्राचार्य चौक कांग्रेसियों ने मिठाई बांटी
बता दें कि जब पुष्कर सिंह धामी उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली तो भाजपाइयों के साथ कांग्रेसियों में भी हर्ष का माहौल देखने को मिला जहां जमकर मिठाई बांटी गई। हरिद्वार के चंद्राचार्य चैक पर भी भाजपा से जुड़े कार्यकर्ताओं ने जमकर जश्न मनाया। लेकिन उत्तरी हरिद्वार में कांग्रेस के लोगों ने भी Dhami के मुख्यमंत्री बनने पर जश्न मनाया।
कांग्रेस के युवा नेताओं द्वारा धामी के मुख्यमंत्री बनने पर मनाए गए जश्न की फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर की है। जिसमें लिखा है ‘हम हार गए, तुम जीत गए, हमने खोया, तुमने पाया’। इन छोटी-छोटी बातों का हम कोई ख्याल नहीं करते। अतं में पुष्कर सिंह धामी को मुख्यमंत्री और नए मंत्रिमंडल को भी शुभकामनाएं दी गई हैं।


