HomeUttarakhand12 अप्रैल तक हर हाल में बन जाना चाहिए कलसिया पुल :...

12 अप्रैल तक हर हाल में बन जाना चाहिए कलसिया पुल : मंडलायुक्‍त

हल्द्वानी, खबर संसार। आयुक्त कुमांऊ मण्डल दीपक रावत ने सोमवार को हल्द्वानी-नैनीताल लाइफ लाइन पर निर्माणाधीन कलसिया पुल में कार्यदायी संस्था एनएच द्वारा अभी तक चलाई गई गतिविधियों की जानकारी ली।

उन्होंने एचएच के अधिशासी अभियंता एचसी पाण्डे से यातायात सुगम रूप से सुचारू करने हेतु आगामी 12 अप्रैल तक हरहाल मे नवनिर्मित पुल का निर्माण पूर्ण कर लिये जाने के निर्देश दिये। उन्होने जनसामान्य की सुविधा को मद्देनजर रख दोनों ओर से निर्माण कार्यो को पूर्ण गुणवत्ता एवं पारदर्शिता के साथ चलाये जाने के निर्देश दिये।

30 तक पेयजल लाइन शिफ्ट करने के निर्देश दिए

उन्होने पेयजल विभाग के अधिकारियों को 30 मार्च तक पेयजल लाइन हरहाल मे शिफ्ट करने के निर्देश दिए, बताया गया कि पुल निर्माण मे बीएसएनएल एवं आइडिया की संचार लाइनों को हरहाल मे 31 मार्च से पूर्व शिफ्ट कर दी जाए तथा 31 मार्च को पुराने पुल को गिराया जायेगा तथा 31 मार्च से दिन-रात पुल निर्माण का कार्य तेजी से कराया जाए। उन्होंने यात्रा सीजन को देखते हुए लोक निर्माण विभाग को आवश्यक रूप से सभी कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।

इसे भी पढ़े-जियो ने लांच किया 31 दिन तक चलने वाला देश का पहला Plan, जाने कीमत

इसके उपरान्त आयुक्त श्री रावत ने भीमताल-हल्द्वानी मार्ग पर रानीबाग के पास निर्माणाधीन पुल का निरीक्षण किया। उन्होने लोनिवि केे अभियंताआंे से पुल निर्माण के सम्बन्ध मे आवश्यक जरूरी जानकारी प्राप्त की। अधिशासी अभियंता लोनिवि एमएमएस पुण्डीर ने जानकारी देते हुए बताया कि पूर्व से संचालित पुल की चैडाई 4.5 मीटर थी, जबकि नये पुल की चैड़ाई 7.5 मीटर निर्धारित की गई है।

उन्होने आयुक्त को जानकारी देते हुए बताया कि वर्तमान मे निर्माणाधीन पुल में सर्पोंटिंग कार्य, वाॅटम एवं लांचिंग का कार्य 5 अप्रैल तक पूर्ण कर लिया जायेगा तथा लांचिंग का कार्य पूर्ण होने पर डेस्क स्टेप तथा सटरिंग कार्य 7 मई से 30 मई तक लगातार चलाया जायेगा, तदुपरान्त ब्रिज कंकरीट 30 जून तक पूर्ण कराने के उपरान्त माह जुलाई से पूर्ण रूप से यातायात हेतु पुल का निर्माण हो जायेगा। इसके अलावा पुल के समानान्तर पुराने पुल से लगातार यातायात संचालित होता रहेगा।

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए

RELATED ARTICLES
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.