जी, हां आप ने सही पढ़ा NDPS कोर्ट ने क्रूज शिप ड्रग्स केस की जांच कर रही नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) की SIT टीम को चार्जशीट दाखिल करने के लिए 60 दिनों का और वक्त दिया है। SIT टीम ने नारकोटिक्स ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस कोर्ट (NDPS) से चार्जशीट दाखिल करने के लिए और वक्त मांगा था।
एसआईटी ने कोर्ट से चार्जशीट दाखिल करने के लिए 90 दिनों का अतिरिक्त समय मांगा था, कोर्ट ने SIT टीम को 60 दिनों का अतिरिक्त समय दिया है। इस मामले में शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान भी शामिल हैं। SIT ने एनडीपीएस कोर्ट से कहा था कि 15 संदिग्ध लोगों से पूछताछ करना बाकी है। इसलिए मामले की निष्पक्ष जांच और तार्किक नतीजे तक पहुंचाने के लिए अतिरिक्त समय लगेगा।
19 गवाहों के बयान दर्ज
मामले की सुनवाई कर रहे एनडीपीएस कोर्ट के स्पेशल जज वीवी पाटिल को SIT ने बताया कि इस मामले में 19 गवाहों के बयान दर्ज किए जा चुके हैं जिनका नाम जांच के दौरान सामने आया था। इसके अलावा 15 मुख्य संदिग्धों से पूछताछ बाकी है। SIT ने ये भी बताया कि इन गवाहों के अलावा दस अलग गवाहों से भी पूछताछ की जा चुकी है वहीं चार अन्य गवाहों से पूछताछ होनी बाकी है।
SIT ने चार्जशीट में हो रही देरी के कुछ और भी कारण बताए हैं जिनमें कोरोना के चलते लगी पाबंदियां, केस से जुड़े 20 आरोपियों का देश के अलग-अलग हिस्सों में रहना, विदेशी लोगों की जांच, पैसे के लेनदेन की जांच और ड्रग्स कनेक्शन आदि की जांच शामिल है। SIT टीम ने ये भी कहा है कि इस मामले के मुख्य अभियुक्त केपी गोसावी से पूछताछ पूरी नहीं हो सकी है क्योंकि वो जेल में है। पुणे पुलिस ने गोसावी को गिरफ्तार किया है और वो फिलहाल जेल में है। टीम ने ये भी बताया कि एनसीबी ने न्यायिक जज से तीन बार अनुरोध किया है लेकिन अभी तक उन्हें गोसावी से पूछताछ की अनुमति नहीं मिली है।
इसे भी पढ़े-जयपुर को धमाकों से दहलाने की तैयारी, 3 गिरफतार, 12 किलो आरडीएक्स बरामद
हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए


