HomeNationalविवाहिता ने इमोशनल खत लिख दी जान, लिखा मरकर भी करती रहूंगी...

विवाहिता ने इमोशनल खत लिख दी जान, लिखा मरकर भी करती रहूंगी प्यार

भरतपुर, खबर संसार। विवाहिता ने इमोशनल खत लिख दी जान, लिखा मरकर भी करती रहूंगी प्यार जी, हां आप ने सही पढ़ा राजस्थान के भरतपुर जिले के सेवर पुलिस थाना इलाके के गुंडवा गांव की युवती आरती ने फांसी लगाकर जान दे दी। इसी 30 अप्रैल को आरती की शादी की पहली सालगिरह आने वाली थी। वह होली के बाद से ही अपने मायके में रह रही थी।

30 अप्रैल 2021 को हुई थी शादी

आरती की शादी 30 अप्रैल 2021 को मथुरा के छाता तहसील में सूरज कुंड निवासी दीपक से हुई थी। यूं तो आरती के सुसाइड की कोई पुख्ता वजह सामने नहीं आई, मगर पुलिस की शुरुआती जांच में इसे पारिवारिक झगड़ा माना जा रहा है। आरती का एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है, जिसमें उसने अपनी ननद को मौत का जिम्मेदार बताया है। उसका कहना था कि ननद ने आरती और उसके पति के ​बीच झगड़ा करवाया।

इसे भी पढ़े-पीड़िता ने सुनाई आपबीती: सास करती थी दलाली, मौलाना और देवरों ने भी किया रेप

आरती का सुसाइड नोट

आरती ने सुसाइड नोट में लिखा कि ननद सोना और जेठ ओमप्रकाश ने ससुराल में रहने नहीं दिया। सारा सामान लेकर भगा दिया। नदद ने पति-पत्नी का झगड़ा करा दिया। पति के लिए आरती ने लिखा कि ‘वे बहुत अच्छे हैं, बहन के बहकावे में आकर उन्होंने मुझसे झगड़ा किया। मैं उनसे प्यार करती हूं और मरने के बाद भी करती रहूंगी’

दोपहर को लगाई फांसी

आरती सिंह ससुराल में वह प्रताड़ित हो रही थी इसलिए पिता होली से पहले उसे भरतपुर ले आए थे, तब से वह टेंशन में थी। सोमवार दोपहर करीब 12.20 बजे आरती के परिजन उसके कमरे में पहुंचे तो वह पंखे से लटकी मिली।

शादी के कुछ दिन बाद आरती बीमार हो गई

पुलिस पूछताछ में आरती के पिता ने बताया कि उनकी बेटी को होली से कुछ दिन पहले ही ससुराल से यहां गुंडवा गांव ले आया था। वो टेंशन में थी। शादी के कुछ दिन बाद ही आरती बीमार हो गई थी, लेकिन उसके ससुराल वालों ने उसका इलाज तक नहीं कराया। बल्कि वे उसकी बीमारी से तंग आकर बेटी को ही परेशान करने लगे।

I Love You दीपकजी…

आरती ने सुसाइड नोट में लिखा-‘मेरे मरने का जिम्मेदार घर में से कोई नहीं है। मुझे मरने पर मजबूर मेरी ननद ने किया है। उसने मेरी और मेरे पति की लड़ाई करा दी और मुझे ससुराल से भगा दिया। मुझे और मेरे घरवालों को गाली दी। मुझसे मेरी सारी चीजें छीन ली और मुझे फोन पर धमकी दी कि अब तुझे ससुराल में नहीं आने दूंगी।

इसमें मेरे पति का कोई दोष नहीं है। उसने तो बहन के कहने पर मुझसे झगड़ा किया। मेरी मौत के जिम्मेदार मेरी ननद और जेठ हैं। सोना और ओमप्रकाश। और मुझसे कोई गलती हुई हो तो मुझे माफ कर देना। मैं मेरे पति से बहुत प्यार करती हूं और मरने के बाद भी करती रहूंगी..I Love You दीपकजी।’

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए क्लिक करें

spot_img
RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.