हल्दवानी, खबर संसार। भाजपा किसान मोर्चा के नगर अध्यक्ष हरीश मनराल (बालाजी) ने नगर आयुक्त हल्दवानी को पत्र लिखकर इन्द्रानगर में विधवा महिला, आर्थिक दृष्टि से निर्धन समस्त परिवार स्थानीय स्थापित परिवारजनों के लिए पुनर्वास हेतु प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवासीय व्यवस्था किये जाने की मांग की।
ये बातें लिखी भाजपा अध्यक्ष ने
उन्होंने पत्र में लिखा रेलवे प्रशासन व इन्द्रानगर में स्थापित लोगों के बीच काफी लम्बे समय चल रहा भूस्वामी विवाद कानूनी दाँव-बाद माननीय न्यायपालिका के निर्णय रेलवे प्रशासन के पक्ष में आया है जो परिवार इस क्षेत्र इन्दानगर में स्थायी रूप से अपने भवनों का निर्माण कर 50 वर्षों से अधिक समय से इस भूखण्ड में स्थापित भवनों को बनाकर वहा स्थायी रूप से निवास करते आ रहे है।
इसे भी पढ़े-24 घंटे के अंदर 6 साल की मासूम से दुष्कर्म के आरोपी के घर चला बुलडोजर
न्यायलय का आदेश पक्ष में नहीं आया
इस क्षेत्र की विधवा महिला, आर्थिक दृष्टि से निर्धन समस्त परिवारों ने अपने जीवन की रात-दिन एक कर जो धन कमाया यहां पर अपना घर बनाने में लगा दिया। इस क्षेत्र समस्त परिवार जनों के समक्ष माननीय न्यायलय से इनके पक्ष में ना आया।
आदेश से इन सभी परिवारों की दिन रात का चैन खो गया है, उनके मुँह के सामने इतना बड़ा संकट आकर खड़ा हो गया कि इस क्षेत्र विधवा महिला मुखिया आर्थिक दृष्टि से निर्धन समस्त परिवारों को समझा नहीं आ रहा है कि इस कठिन परिस्थिति से कैसे निकला जाए।
आज कि परिस्थिति हम सभी परिवार जनों के जीवन मरण की परिस्थिति हो गयी है, इनके परिवारों के मुखिया दैनिक मजदूरी का कार्य करते है, इन के परिवारों सदस्यों को पूरे महीने की मजदूरी नहीं मिल पाती है। इन परिवारों की आर्थिक स्थिति बहुत कमजोर और वे निर्धन है। इन परिवारों ने पूर्व में भी अपने को स्थापित करने हेतु कई बार नगर निगम प्रशासन कार्यालय में आकर प्रधानमंत्री आवास योजना हेतु आवेदन किया।
इसे भी पढ़े-24 घंटे के अंदर 6 साल की मासूम से दुष्कर्म के आरोपी के घर चला बुलडोजर
सर्वेक्षण कर जांच कराने की मांग की
जिसका वर्तमान समय तक कोई सकरात्मक सामाधान नहीं हो पाया। जिस हेतु वर्तमान समय में इन सभी परिवारों का आर्थिक दृष्टिकोण को निष्पक्ष सर्वेक्षण कर इसकी सत्यता पूर्वक जाँच करा ली जाए जिससे इस क्षेत्र में स्थापित लोगो सही आंकलन आ सके और भविष्य में इस क्षेत्र में स्थापित परिवारों को स्थापित प्रक्रिया व प्रधानमंत्री आवास योजना में इन आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों आवास योजना में सम्मलित करवाते समय निश्चित रूप से जनहिन में मानवीय मूल अधिकारों का लाभ मिल सके ।
इस दाैरान भाजपा किसान मोर्चा के नगर अध्यक्ष हरीश मनराल (बालाजी), सुधीर कुमार अग्रवाल, दीपक राठौर, सीमा सबैल, माधुरी, सोनू राठौर, राजकुमार राठौर -आरती, नरेश, सूर्यप्रसाद, मुकेश तर्केर -सुनील सधैर, सीता राठौर, भाया देवी, कुलदीप, कमलेश गुप्ता आदि मौजूद रहे।
हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए


