नई दिल्ली, खबर संसार। चुनाव के बाद से ही सरकार आम आदमी को महंगाई के झकटे पर झकटे दिए जा रही है। चाहे वह पेटोल-डीजल के दामों में बढोत्तरी हो या गैस दाम में। अभी हाल ही में सरकार ने कामर्शियल गैस सिलेंडर में 102 रूपये की बढ़ोत्तरी की थी। तो वही अब घरेलू गैस सिलेंडर के रेट में 50 रूपये की बढ़ोत्तरी कर आम आदमी की कमर तोड़ दी है।
इस बढ़ोतरी के बाद अब दिल्ली में (LPG price in delhi) 14.2 किलोग्राम घरेलू एलपीजी सिलेंडर का दाम 999.50 रुपये हो गया है। यह बढ़ोतरी आज से यानी शनिवार 7 मई 2022 से लागू हो गई है। बता दें कि इससे पहले मार्च 2022 में भी सिलेंडर के दाम में 50 रुपये की बढ़ोतरी की गई थी। वहीं, इस महीने कामर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत में 102 रुपये की वृद्धि की गई थी।
और पढ़िए -राज के खिलाफ HC में याचिका, राज ठाकरे के खिलाफ दूसरा गैर जमानती वारंट जारी?
जानें अन्य शहरों के रेट
इस बढ़ोतरी के बाद पटना में 14.2 किलोग्राम घरेलू गैस सिलेंडर 1089.5 रुपये का हो गया है। वहीं लखनऊ में 14.2 किलोग्राम का घरेलू एलपीजी गैस सिलेंण्डर 1037.5 रुपये का हो गया है। पंजाब में इसकी कीमत 1035 रुपये हो गई है।
चुनाव बाद से बढ़ रहे दाम
बता दें कि पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव के बाद पेट्रोल, डीजल और घरेलू गैस सिलेंडर के दामों में लगातार बढ़ोतरी की जा रही है। 22 मार्च को, सब्सिडी वाले घरेलू एलपीजी सिलेंण्डर में ₹50 की वृद्धि हुई। इससे पहले 6 अक्टूबर 2021 के बाद घरेलू रसोई गैस सिलेंण्डर के रेट में कोई बदलाव नहीं हुआ था।
घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतें लोकल टैक्स के कारण एक राज्य से दूसरे राज्य में अलग-अलग होती हैं। फ्यूल रिटेल विक्रेता हर महीने की शुरुआत में रसोई गैस सिलेंण्डर की कीमतों में संशोधन करते हैं। वहीं, हर दिन पेट्रोल डीजल के रेट बदलते हैं।
हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए



