HomeUttarakhandविकास खण्ड स्तर पर सतत् विकास लक्ष्य हेतु कार्य योजना बनायी जायेगी-...

विकास खण्ड स्तर पर सतत् विकास लक्ष्य हेतु कार्य योजना बनायी जायेगी- ब्लाक प्रमुख

रामगढ़/ नैनीताल, खबर संसार। विकासखण्ड स्तर पर योजनाओं में सतत् विकास लक्ष्यों (एसडीजी) का आमेलन एवं डाटा प्रबन्धन विषयक विकास खण्ड रामगढ की कार्यशाला का आयोजन विकास खण्ड सभागार, रामगढ में किया गया। ब्लाक प्रमुख श्रीमती पुष्पा नेगी की अध्यक्षता में कार्यशाला आयोजित की गयी।

ब्लाक प्रमुख श्रीमती पुष्पा नेगी द्वारा बताया कि विकास खण्ड स्तर पर सतत् विकास लक्ष्य हेतु कार्य योजना बनायी जायेगी, जिसे विकास खण्ड रामगढ के माननीय जनप्रतिनिधियों एवं विभागीय अधिकारियों के सहयोग कार्य योजना बनायी जायेगी तथा समय-समय पर समीक्षा भी की जायेगी।

विस्तृत रिपोर्ट 15 दिन के अन्तर्गत प्रस्तुत करें अफसर

उन्होने कहा कि सभी विकास खण्ड स्तरीय विभागों के अधिकारियों/कार्मिकों से अपेक्षा की गई कि विकासखण्ड रामगढ हेतु ब्लाक पंचायत विकास योजना (बीपीडीपी) कार्य योजना बनाने के लिए विकास खण्ड का परिचय तथा वर्ष 2021-22 तक किये गये कार्यो की विस्तृत रिपोर्ट 15 दिन के अन्तर्गत प्रस्तुत करेंगे, जिससे विकासखण्ड की संकलित रिपोर्ट शासन को प्रेषित किया जा सके। जल जीवन मिशन के अर्न्तगत जल सोत्र के आधार पर ठोस कार्ययोजना बनाई जानी चाहिए।

जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी डॉ0 मुकेश सिंह नेगी द्वारा बताया कि विकास खण्ड स्तर पर एक दिवसीय कार्यशाला के आयोजन नियोजन विभाग की ओर किया जा रहा है, जिसमें विकासखण्ड स्तरीय विभागीय अधिकारी/कर्मचारी प्रतिभाग करेंगे, जिससे विकासखण्ड स्तर/ग्राम स्तर पर भी एस0डी0जी0 की मूल भावना समाजार्थिक एवं पर्यावरणीय संवहनीय को भी प्रभावीरुप से जन मानस तक पहुंचाया जा सके।

इसे भी पढ़े-मदनपुर खादर में अतिक्रमण पर चला बुलडोजर, बवाल, AAP विधायक हिरासत में 

कार्यशाला का उद्देश्य सतत् विकास लक्ष्यों का प्रभावी नियोजन एवं क्रियान्वयन तथा विकासखण्ड स्तर पर योजनाओं में एस0डी0जी0 का आमेलन एवं डाटा प्रबन्धन पर चर्चा/प्रशिक्षण आयोजित की जानी है। उन्हाेंने कहा कि सतत् आजीविका, मानव विकास, सामाजिक विकास, पर्यावरण/जलवायु परिवर्तन, बी0पी0डी0पी0 (ब्लाक पंचायत विकास योजना) परिचर्चा की गयी।

ब्लाक पंचायत विकास योजना (बीपीडीपी)पर भूपेन्द्र सिंह राणा द्वारा ब्लाक पंचायतों के 29 विषयों के अन्तर्गत गतिविधियां तथा एस0डी0जी0 से आमेलन विषय पर विस्तृत चर्चा की गई साथ ही सहायक खण्ड विकास अधिकारी राजेन्द्र टम्टा द्वारा सभी प्रतिभागियों का धन्यवाद दिया गया।

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए

RELATED ARTICLES
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.