जी, हां आप ने सही पढ़ा शख्स के प्राइवेट पार्ट में बज रही थी सीटी आप यह जानकर चौंक जाएंगे कि यह बीमारी अब तक किसी को नहीं हुई थी। इस बीमारी के लक्षण देखकर डॉक्टर भी हैरान हैं। हालांकि, माना जा रहा है कि यह बीमारी डॉक्टरों लापरवाही की वजह से ही इस शख्स को हुई है।
अमेरिका का है यह मामला
दरअसल, यह मामला अमरीका का है। यहां ओहियो में रहने वाले 72 साल के एक बंदे को लगा कि वह ठीक से सांस नहीं ले पा रहा है। उसका चेहरा सूज गया। शरीर के किसी हिस्से सीटी जैसी आवाज निकल रही थी, मगर यह आवाज कहां से आ रही है, इसका पता वह कई दिनों तक नहीं लगा पाया और जब पता चला तो जानकर दंग रह गया।
इसे भी पढ़े-गर्मी में फोन का रखें खास ध्यान, आपकी इन गलतियां से फट सकता है स्मार्टफोन
यह शख्स जब डॉक्टर के पास गया तो और अपनी परेशानी बताई तो डॉक्टरों ने पूरे शरीर की हर जरूरी जांच कर ली। रिपोर्ट में सामने आया कि सीटी जैसी जो आवाज निकल रही है, वह उसके अंडकोष यानी स्क्रोटम (प्राइवेट पार्ट) से आ रही है। ठीक से सांस नहीं ले पाने की वजह से उसके शरीर में निर्धारित मात्रा से अधिक हवा भर गई है। इससे उन्हें व्हिसलिंग स्क्रोटम हो गया है। डॉक्टरों के अनुसार, यह बंदा पहला ऐसा आदमी है, जिसे यह बीमारी हुई है। अमरीकी जर्नल ऑफ केस स्टडी में इस बारे में जानकारी दी गई है।
5 महीने पहले हुई थी सर्जरी
डॉक्टरों ने बताया कि इस शख्स को तुरंत इलाज की सलाह दी गई। अगर वे ऐसा नहीं कराते तो ह्रदय और फेफड़े हमेशा के लिए क्षतिग्रस्त हो सकते थे। इस स्थिति में उनकी मौत भी हो सकती थी। दरअसल, स्क्रोटम यानी अंडकोष के बायीं तरफ एक घाव था और आवाज इसी जगह से आ रही थी। पांच महीने पहले ही इस शख्स की वहां सर्जरी हुई थी और कुछ गड़बड़ी की वजह से वहां यह घाव हो गया था। हालांकि, एक अस्थायी व्यवस्था कर दी गई है, जिसके तहत शरीर में मौजूद हवा को निकालने के लिए सीने में प्लास्टिक के दो ट्यूब लगाए गए हैं। इससे फेफड़े के संक्रमण को काफी हद तक कम कर दिया गया है।
हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए



