HomeUttarakhandआर्डन के बच्चों ने हरेला पर्व मनाया तो बियरश्विा के छात्रों ने...

आर्डन के बच्चों ने हरेला पर्व मनाया तो बियरश्विा के छात्रों ने किया पौधारोपण

हल्द्वानी, खबर संसार। आर्डन प्रोग्रेसिव स्कूल हल्द्वानी में उत्तराखंड के लोक पर्व ‘हरेला पर्व’ का त्योहार बड़ी धूमधाम से मनाया गया। जिसमें विद्यालय के छोटे-छोटे बच्चों द्वारा उत्तराखंड के सांस्कृतिक परिधान पहनकर हरेला महोत्सव का प्रस्तुतीकरण किया गया।

विद्यालय में सभी कक्षाओं व वर्गों द्वारा दिनांक 07-07-2022 को हरेला बीजारोपण किया गया था। जिसका विद्यार्थियों द्वारा प्रतिदिन अवलोकन किया जाता था। इसका विशेष प्रयोजन यह था कि विद्यार्थी अपनी संस्कृति को जान सकें। इस अवसर पर विद्यालय में बच्चों द्वारा वृक्षारोपण भी किया गया। विद्यालय के प्रबंधक महोदय द्वारा इस उत्सव पर एक-एक पेड़ लगाने की शपथ सभी को दिलाई गई।

इसे भी पढ़े-इंस्पिरेशन पब्लिक स्कूल में हरेला पर्व धूमधाम से मनाया गया, बच्चोंं ने बोये बीज

बियरश्विा स्कूल के बच्चों ने किया पौधारोपण

आज गंगापुर हल्दुचौड़ में बियरश्विा स्कूल की उपप्रधानाचार्या शिक्षकों एवं शिक्षकाओं तथा 200 बच्चों द्वारा अनेक किस्म के पौधें जिसमें नीम हल्दू शीशम सागौन आादि 500 पौधें लगाए गए। क्रार्यक्रम के प्रारंभ में वनक्षेत्राधिकारी उमेश चंद्र ने सभी बच्चों को पौधारोपण का महत्व तथा भविष्य में उसकी आवश्यकता पर प्रकाश डाला।

और उसके पश्चात् स्कूल की उपप्रधानाचार्या श्रीमती मीना सती व वनक्षेत्राधिकारी उमेश चंद्र ने मिलकर पहला पौधारोपण किया। और इस मौके पर आनंद बिष्ट, एच. एस बब्बर, किरन बिष्ट, एल. डी जोशी, गायत्री पांडे, सुनील चिमवाल, निशी वर्मा स्कूल के सहयोगी कर्मचारियों तथा वन विभाग के कई कर्मचारियों ने पौधारोपण क्रार्यक्रम में सहयोग किया। इससे पूर्व स्कूल के प्रधानाचार्य आर. एन. ठाकुर ने बच्चों को पौधारोपण के लिए शुभकामना दी।

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.