spot_img
spot_img
HomeNationalभारत में धीरे-धीरे पांव पसर रहा मंकी पाक्स, केरल में 8 दिनों...

भारत में धीरे-धीरे पांव पसर रहा मंकी पाक्स, केरल में 8 दिनों में मिला 3 केस

मलप्पुरम, खबर संसार। जी, हां आप ने सही पढ़ा भारत में मंकी पाक्स धीरे-धीरे पांव पसार रहा केरल में देश का तीसरा मरीज सामने आया है। खबर है कि शख्स संयुक्त अरब अमीरात से भारत आया था। फिलहाल, उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। खास बात है कि इस बीमारी का शिकार हुए तीनों मरीज केरल के हैं। मामलों की बढ़ती संख्या के बीच केंद्र और राज्य सरकार सतर्क हैं। हाल ही में केरल में उच्च स्तरीय टीम भेजी गई थी।

केरल की स्वास्थ्य मंत्री वीणा जॉर्ज ने बताया कि 35 वर्षीय शख्स में मामले की पुष्टि हुई है। उन्होंने बताया कि शख्स संयुक्त अरब अमीरात से मल्लपुरम लौटा था। उन्हें बुखार के बाद 13 जुलाई को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इसके बाद 15 जुलाई से लक्षण नजर आने लगे थे। भारत में पहला मामला 14 जुलाई को ही केरल में सामने आया था। उस दौरान भी शख्स UAE से यात्रा कर भारत लौटा था। इसके बाद देश में मंकीपॉक्स का दूसरा मरीज 18 जुलाई को मिला था। 31 वर्षीय मरीज का अस्पातल में इलाज जारी है।

इसे भी पढ़े- गीत दिल ढूंढता है के गायक भूपिंदर सिंह का 82 साल की उम्र में मुंबई में निधन

केरल में शुरू हुई जांच

स्वास्थ्य मंत्री ने मंगलवार को बताया था कि केरल में NIV अलप्पुझा में मंकीपॉक्स की टेस्टिंग शुरू हो गई है। उन्होंने कहा था, ‘NIV अलप्पुझा में टेस्टिंग शुरू हो गई है। पुणे से NIV अलप्पुझा में किट्स लाई गई हैं। जिलों से सैंपल्स को टेस्टिंग के लिए अलप्पुझा भेजा जा रहा है।’ उन्होंने कहा था, ‘राज्य में नई बीमारी सामने आई है। इसके बाद सभी सावधानी के साथ जांचें की जा रही हैं। केरल में टेस्टिंग करने से नतीजों आने में कम समय लगेगा।’

विधवा ने रचाई गांव के युवक से शादी तो पंचायत ने सुनाया ऐसा शर्मनाक फरमान, अब दोनों एक साथ…
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने सोमवार को सभी अंतरराष्ट्रीय यात्रियों की स्क्रीनिंग के आदेश दिए हैं। मामलों के देखते हुए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने सुरक्षा उपायों की समीक्षा के लिए बैठक भी आयोजित की थी। साथ ही सभी राज्यों की स्क्रीनिंग सुनिश्चित करने के लिए कहा गया था। खास बात है कि मंकीपॉक्स का दूसरा मामला मिलने के बाद केरल को हाई अलर्ट पर रखा गया था।

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए

RELATED ARTICLES
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.