spot_img
spot_img
HomeInternationalअमेरिका में तेजी से बढ़ रहे मंकीपाक्स के मामले , इस राज्य...

अमेरिका में तेजी से बढ़ रहे मंकीपाक्स के मामले , इस राज्य में लगा आपातकाल

अमेरिका, खबर संसार। अमेरिका में मंकीपाक्स बहुत ही तेजी से फैल रहा है, जिससे अमेरिकी सरकार ने कुछ राज्यों में कड़े फैसले लेकर इसे नियंत्रित करने की कोशिश कर ही है। जानकारी के अनुसार पश्चिमी अमेरिकी राज्य कैलिफोर्निया (California) के सैन फ्रांसिस्को (San Francisco) में अधिकारियों ने शहर भर में मंकीपॉक्स (Monkeypox) के लगातार बढ़ते मामलों के मद्देनजर इमरजेंसी (Emergency) की घोषणा कर दी है।

सैन फ्रांसिस्को के स्वास्थ्य अधिकारी सुसान फिलिप ने कहा कि हम चाहते हैं कि जनता हमारे संसाधनों का इस्तेमाल कर पाए। फिलिप ने आगे कहा कि वह किसी भी बंद या बैन करने को लेकर योजना नहीं बना रही हैं। इमरजेंसी का ऐलान स्वास्थ्य आदेशों के तहत किया गया है।

इसे भी पढ़े- ममता बनर्जी ने partha chatterjee पर लिया एक्शन, मंत्रिमंडल से बाहर किया

सैन फ्रांसिस्को में आपातकाल की घोषणा

मंकीपाक्स के मामले बढ़ने के बाद कैलिफोर्निया के सीनेटर स्कॉट वीनर ने कहा कि सैन फ्रांसिस्को में आपातकाल लगाने का फैसला एक बहुत ही महत्वपूर्ण कदम है। बता दें कि बुधवार तक, सैन फ्रांसिस्को में 261 लोग मंकीपॉक्स से संक्रमित पाए गए हैं। सैन फ्रांसिस्को के स्वास्थ्य अधिकारियों ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि आने वाले दिनों में यह आंकड़ा बढ़ सकता है।

यूरोप-अमेरिका में मंकीपॉक्स के 95 फीसदी मामले

विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने कहा कि मंकीपॉक्स के प्रकोप का असर सबसे ज्यादा यूरोप और अमेरिका में देखने को मिला है। डब्ल्यूएचओ के महानिदेशक ट्रेडोस एडनॉम घेब्रेयियस ने कहा कि मंकीपॉक्स के 95 फीसदी मामले यूरोप और अमेरिका में मिले हैं। अब तक 78 देशों में 18,000 से अधिक लोग मंकीपॉक्स से संक्रमित हो चुके हैं, इनमें से 70 फीसदी से अधिक यूरोप और 25 प्रतिशत मामले अमेरिका से सामने आए हैं।

डब्ल्यूएचओ ने ये चेतावनी

गौरतलब है कि 23 जुलाई को, डब्ल्यूएचओ ने आधिकारिक तौर पर मंकीपॉक्स को हेल्थ इमरजेंसी घोषित कर दिया था। डब्ल्यूएचओ ने देशों से अपील की थी कि मंकीपॉक्स के प्रकोप को लेकर गंभीरता बरतें, जिससे जल्द से जल्द इसकी रोकथाम की जा सके।

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए

RELATED ARTICLES
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.