रूस ने आईएसआईएस के एक आत्मघाती हमलावर को पकड़ा है रूस का दावा है यह हमलावर भारत सरकार के जीओआई के किसी प्रतिनिधि के खिलाफ आतंकी हमले की योजना बना रहा था। रूसी समाचार एजेंसी स्पुतनिक (Sputnik) के मुताबिक, दाएश का आतंकी भारत के एलीट नेतृत्व एक सदस्य के खिलाफ हमले की योजना बना रहा था।
एफएसबी ने एक बयान में कहा, ”रूस में प्रतिबंधित अंतरराष्ट्रीय आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट के एक सदस्य की पहचान की गई है और उसे पकड़ा गया है जो कि सेंट्रल एशियन रीजन का नागरिक है, जिसने भारत में सत्ताधारी खेमे में से एक प्रतिनिधि को आत्मघाती धमाके से उड़ाने की योजना बनाई थी। ” बयान में यह भी कहा गया कि दबोचे गए आतंकी को अप्रैल-जून में दाएश नेतृत्व में से किसी के द्वारा आत्मघाती हमलावर के तौर पर तुर्की में भर्ती किया गया था.
इराक और सीरिया के बड़े हिस्से पर है इस्लामिक स्टेट का कब्जा
बता दें कि आईएसआईएस को दाएश, इस्लामिक स्टेट ऑफ इराक एंड द लेवेंट या इस्लामिक स्टेट ऑफ इराक एंड सीरिया के नाम से भी जाना जाता है. 2013 में यह आतंकी संगठन अस्तित्व में आया था। यह दुनिया का सबसे खूंखार आतंकी और अमीर आतंकी संगठन माना जाता है।
इसका बजट दो अरब डॉलर का बताया जाता है। 2014 में इसने अपने मुखिया अबु बक्र अल बगदादी को दुनिया के सभी मुसलमानों का खलीफा घोषित किया था। इराक और सीरिया के बड़े हिस्से पर इस आतंकी संगठन का कब्जा माना जाता है। इन जगहों पर आतंकी संगठन पुराना इस्लामी कानून चलाता है।
गौरतलब है कि इस्लामिक स्टेट और इसकी सभी गतिविधियों को रूस में आतंकवादी संगठन के रूप में घोषित किया गया है। रूस के गृह मंत्रालय के मुताबिक IS अपनी विचारधारा को प्रचारित करने के लिए विभिन्न इंटरनेट आधारित सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल कर रहा है। इस संबंध में संबंधित अलर्ट सभी सुरक्षा एजेंसियां साइबर स्पेस पर कड़ी नजर रखी जा रही है।
इसे भी पढ़े-BJP ने मदन कौशिक को हटा, महेंद्र भट्ट को बनाया उत्तराखंड भाजपा अध्यक्ष
हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए
