हल्द्वानी, खबर संसार। आर्डन प्रोग्रेसिव स्कूल के अठारह सौ विद्यार्थियों द्वारा ‘हिमालय बचाओ अभियान’ को सार्थकता प्रदान करते हुए, हिमालय के प्रति मिलकर संकल्प प्रतिज्ञा ली गई।
जिसका उद्देश्य सभी विद्यार्थियों व शिक्षकों द्वारा हिमालय की सुरक्षा एवं सहयोगी पर्यावरणीय कारकों का संवर्द्धन परिलक्षित था।
इस अवसर पर विद्यालय छात्रा संजीवनी पाठक द्वारा इस विषय पर अपना उपयोगी चिंतन वक्तव्य प्रस्तुत करते हुए, सभी को हिमालय सुरक्षा एवं जिम्मेदार पर्यावरणीय कारकों के प्रति जागरुक किया गया।
पूरे विद्यालय परिवार ने इस वक्तव्य को आत्मसात करते हुए, इस अभियान की सफलता हेतु अपना-अपना योगदान प्रदान करने का दृढ़ संकल्प लिया गया।
इसे भी पढ़े-महाराष्ट्र संकट पर बड़ा फैसला, अब 5 जजों की संविधान पीठ करेगी सुनवाई
हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए
