HomeEntertainmentAishwarya ने वो दिया जो मेरे पास नहीं था, अभिषेक का इंटरव्यू...

Aishwarya ने वो दिया जो मेरे पास नहीं था, अभिषेक का इंटरव्यू वायरल

अभिनेता अभिषेक बच्चन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से ट्रेंड कर रहा है। बता दें कि अभिनेता का यह वीडियो पुराना हैं, जिसमें वह शादी के बाद आए पॉजिटिव बदलावों के बारे में बात करते नजर आ रहे हैं। अभिषेक के इस इंटरव्यू के वायरल होते ही अभिनेत्री का नाम सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगा है।

ऐश्वर्या ने मुझे आत्मविश्वास दिया : अभिषेक

सोशल मीडिया पर अभिषेक बच्चन का जो पुराना इंटरव्यू वायरल हो रहा है, वो उन्होंने एक मैगजीन को दिया था। इस इंटरव्यू में अभिनेता ने अपने और ऐश्वर्या के बारे में बात की थीं। इस दौरान उनसे पूछा गया था कि उन्होंने ऐश्वर्या से क्या सीखा हैं। इसका जवाब देते हुए अभिषेक ने कहा था, ‘उसने मुझे वह आत्मविश्वास दिया है जो शादी से पहले मेरे पास कभी नहीं था।

मैं पहले घर का सबसे लाडला बच्चा था, मेरी बहन की शादी हो गई, वो मेरे लिए बहुत प्रोटेक्टिव थीं। मेरे ऊपर कभी कोई जिम्मेदारी नहीं थी, लेकिन शादी के बाद सब अपने आप हो गया। मुझे अंदर से महसूस हुआ कि मुझे इस इंसान के लिए जिम्मेदार बनना है, मुझे इसे प्रोटेक्ट करना है और इसकी केयर करनी है। ऐश्वर्या ने मुझे लाइफ को नॉर्मल तरीके से जीना भी सिखाया है।’

अभिषेक बच्चन ने आगे कहा, ‘प्यार और शोहरत के बीच पैर फिसलना आसान है। मैं इसके बावजूद जमीन से जुड़ा रहा और इसका क्रेडिट मेरे माँ बाप के साथ-साथ ऐश्वर्या को भी जाता है। यह मेरे सिर पर कभी नहीं चढ़ा, मेरा मतलब है, देखो मैं किसके साथ रहता हूं, अमिताभ और जया बच्चन। लेकिन ऐश्वर्या ने किसी चीज का कभी घमंड नहीं किया और न मुझे करने दिया।’

ऐश्वर्या और अभिषेक की लव स्टोरी

अभिषेक और ऐश्वर्या की जोड़ी बॉलीवुड की मशहूर जोड़ियों में शुमार हैं। अभिनेता को फिल्म धूम 2 की शूटिंग के दौरान अभिनेत्री से प्यार हुआ था। एक साल तक डेट करने के बाद दोनों 20 अप्रैल, 2007 को शादी के बंधन में बंध गए। एक इंटरव्यू के दौरान अभिषेक ने बताया था कि उन्होंने जनवरी 2007 में टोरंटो में फिल्म ‘गुरू’ के प्रीमियर के बाद, अपने होटल की बालकनी में ऐश्वर्या को प्रपोज किया था।

इसे भी पढ़े-BJP ने मदन कौशिक को हटा, महेंद्र भट्ट को बनाया उत्तराखंड भाजपा अध्यक्ष

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.