जी, हां आप ने सही पढ़ा विजयादशमी पर इस पक्षी को देखना माना जाता है शुभ, भारत में दशहरा का त्योहार बहुत धूमधाम से मनाया जाता है। इसे हिन्दूओं का सबसे बड़ा त्योहार भी माना जाता है। दशहरे का त्योहार अबकी बार 5 अक्टूबर को मनाया जाएगा। इस दिन भगवान राम ने दस सिर वाले रावण का वध किया था। तभी से दशहरा के दिन दस सिरों वाले रावण के पुतले का दहन किया जाता है।
विजयादशमी को बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक माना जाता है। दशहरे से जुड़ी कई मान्यताएं भी प्रसिद्ध हैं। इनमें से एक है दशहरे के दिन नीलकंठ पक्षी के दर्शन करना। आइए जानते हैं कि दशहरे के दिन नीलकंठ पक्षी के दर्शन करना क्यों शुभ माना जाता है।
दशहरा पर नीलकंठ का दर्शन बेहद शुभ
शास्त्रों में दशहरा के दिन नीलकंठ पक्षी के दर्शन करना बहुत शुभ माना गया है। मान्यताओं के अनुसार दशहरा के दिन अगर किसी को नीलकंठ पक्षी दिख जाए तो उस व्यक्ति का घर धन-धान्य से भर जाता है। उस व्यक्ति के सारे कार्य सफल होते हैं। दशहरे के दिन नीलकंठ पक्षी दिखने का मतलब एक शुभ शुरुआत माना जाता है। यह पक्षी सौभाग्य का प्रतीक होता है।
नीलकंठ के दर्शन का पौराणिक महत्व
दशहरे के दिन नीलकंठ पक्षी का दर्शन शुभ मानने की एक पौराणिक कथा है। इस पक्षी को भगवान शिव का प्रतीक माना जाता है। पुराणों के अनुसार रावण का वध करने के बाद भगवान राम पर ब्रह्माण हत्या का पाप लगा था। इससे पाप से मुक्ति पाने के लिए प्रभु राम ने भगवान शिव की आराधना की थी। राम को इस पाप से मुक्ति दिलाने के लिए शिव जी नीलकंठ पक्षी के रूप में ही प्रकट हुए थे।तभी से दशहरे के दिन नीलकंठ पक्षी के दर्शन करना शुभ माना जाता है।
इसे भी पढ़े-BJP ने मदन कौशिक को हटा, महेंद्र भट्ट को बनाया उत्तराखंड भाजपा अध्यक्ष
हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए
