HomeNationalसेना का चीता हेलिकॉप्टर अरुणाचल प्रदेश में हुआ क्रैश, एक पायलट की...

सेना का चीता हेलिकॉप्टर अरुणाचल प्रदेश में हुआ क्रैश, एक पायलट की मौत

जी, हां आप ने सही पढा सेना का एक चीता हेलीकॉप्टर आज सुबह अरुणाचल प्रदेश के तवांग इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जानकारी के अनुसार दो पायलट भारतीय सेना के चीता हेलीकॉप्टर को उड़ा रहे थे, एक पायलट ने दम तोड दिया जबकि दूसरा घायल बताया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार भारतीय सेना का एक हेलीकॉप्टर बुधवार सुबह अरुणाचल प्रदेश के तवांग इलाके के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार दो पायलट भारतीय सेना के चीता हेलीकॉप्टर को उड़ा रहे थे, जब यह घातक दुर्घटना हुई। सेना की आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार, दो पायलटों में से एक ने दम तोड़ दिया, जबकि दूसरे का इलाज चल रहा है।

इसे भी पढ़े-BJP ने मदन कौशिक को हटा, महेंद्र भट्ट को बनाया उत्तराखंड भाजपा अध्यक्ष

एक पायलट की मौत

घटना तवांग जिला मुख्यालय से करीब 65 किलोमीटर दूर 5 अक्टूबर की सुबह करीब 10:00 बजे हुई। दुर्घटनास्थल अरुणाचल प्रदेश के लुंगला इलाके में बताया गया है। अभी तक, दुर्घटना के कारणों के बारे में कोई जानकारी नहीं है, चाहे वह खराब मौसम की स्थिति हो या हेलीकॉप्टर में तकनीकी समस्या, अभी तक इसके बारे में कुच जानकारी नहीं मिल पाई हैं।

भारतीय सेना की एक प्रेस विज्ञप्ति में लिका गया – तवांग के निकट अग्रिम क्षेत्र में उड़ान भरने वाला एक सेना विमानन चीता हेलीकॉप्टर 05 अक्टूबर (आज) सुबह लगभग 10:00 बजे एक नियमित उड़ान के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। दोनों पायलटों को निकटतम सैन्य अस्पताल में ले जाया गया।

खेद के साथ हम सूचित करते हैं कि इनमें से एक पायलट लेफ्टिनेंट कर्नल सौरभ यादव, जो गंभीर रूप से घायल हो गए थे, ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। दूसरे पायलट का इलाज चल रहा है। इस स्तर पर दुर्घटना का कारण ज्ञात नहीं है।

इसे भी पढ़े-BJP ने मदन कौशिक को हटा, महेंद्र भट्ट को बनाया उत्तराखंड भाजपा अध्यक्ष

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए

spot_img
RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.