हल्द्वानी, खबर संसार। हल्द्वानी नगर निगम काठगोदाम एवं जिला प्रशासन ने संयुक्त रूप से नगर निगम क्षेत्रान्तर्गत बाज़ार क्षेत्र में आगामी दीपावली पर्व के मद्देनजर व्यवस्था बनाने के अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया।
अभियान में मुख्य नगर आयुक्त पंकज उपाध्यक्ष, नगर मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह, अपने अधिनीस्थ अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ मौजूद थे।
मुख्य नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय ने बताया कि दीपावली पर्व को देखते हुए आज बाज़ार क्षेत्र में व्यवस्था को लेकर अभियान चलाया जिसमें हमारी ओर से व्यापारियों को निर्देशित किया गया है अपने प्रतिष्ठान की सीमा के अनुसार ही अपना सामान लगाए।
अतिक्रमण हटाने का वीडियों भी देंखे
ठेला व्यापारियों को चलते रहने के निर्देश दिए
तो वहीं ठेला व्यापारियों को चलते रहने के निर्देश दिए नगर मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह ने बताया कि दीपावली को लेकर आज बाजार क्षेत्र में उपभोक्ताओं के बाज़ार में आने के लिए तथा व्यवस्था बनाने के लिए अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया।
जिसमें व्यापार मंडल के पदाधिकारियों के द्वारा हमसे बाज़ार में व्यवस्था बनाने के लिए समय मांगा गया है ठेला फड़ व्यापारी नेता प्रमोद अग्निहोत्री का कहना है कि बाजार क्षेत्र में दुकानदारों के द्वारा अपने दुकानों के आगे बाहर से आगे पैसों में लोगो को बिठा दिया जाता है।
उन्होंने कहा जब भी प्रशासन या निगम अतिक्रमण हटाओ अभियान चलता है तो वो केवल रेडी पटरी व ठेले वालो को हटाता हैं, लेकिन दुकानदारों कुछ नही कहते।
इसे भी पढ़े- BJP ने मदन कौशिक को हटा, महेंद्र भट्ट को बनाया उत्तराखंड भाजपा अध्यक्ष
हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए


