HomePoliticalहिमाचल में चुनाव से पहले कांग्रेस के 26 नेताओं ने भाजपा को...

हिमाचल में चुनाव से पहले कांग्रेस के 26 नेताओं ने भाजपा को किया ज्वाइन

जी, हां आप ने सही पढ़ा हिमाचल प्रदेश के चुनाव में अब गिनती के दिन शेष रह गए हैं, लेकिन ठीक चुनाव से पहले राज्य की प्रमुख विपक्षी दल कांग्रेस को भाजपा ने करारा झटका दिया है।

कांग्रेस को उस समय तगड़ा झटका लगा जब उसके 26 नेताओं ने विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल होने के लिए पार्टी छोड़ दी।

दल बदलने वाले नेताओं में प्रदेश कांग्रेस के पूर्व महासचिव धर्मपाल ठाकुर खंड भी शामिल हैं। पाला बदलने वाले ज्यादातर नेता शिमला निर्वाचन क्षेत्र से ताल्लुक रखते हैं, जहां से पार्टी ने संजय सूद को मैदान में उतारा है।

कांग्रेस छोड़ने वाले नेताओं की निष्ठा हर्ष महाजन के प्रति थी, जो 28 सितंबर को पुरानी पार्टी छोड़कर भगवा पार्टी में शामिल हो गए थे। उन्होंने तर्क दिया था कि पिछली पार्टी दिशाहीन और दूरदृष्टि की कमी थी।

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने भाजपा में शामिल सभी लोगों का गर्मजोशी से स्वागत किया और कहा, “आइए हम पार्टी की ऐतिहासिक जीत के लिए मिलकर काम करें।” हिमाचल में 12 नवंबर को मतदान होगा और मतों की गिनती 8 दिसंबर को होगी।

कांग्रेस नेताओं के पार्टी छोड़ बीजेपी में शामिल होने के बाद हिमाचल ईकाई ने अपने ट्विटर हैंडल से ट्विट करते हुए कहा कि कांग्रेस की दमनकारी नीतियों के कारण शिमला के कांग्रेस पार्टी के पूर्व पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस पार्टी छोड़कर भाजपा का दामन थामा। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और मुख्यमंत्री और हर्ष महाजन जी ने पटका पहना कर उनका स्वागत किया।

इसे भी पढ़े-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रानीबाग स्थित एचएमटी फैक्ट्री का निरीक्षण किया

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए क्लिक करें

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.