HomeUttarakhandCM ने श्री बदरीनाथ धाम के निकट माणा गांव में 4जी सेवा...

CM ने श्री बदरीनाथ धाम के निकट माणा गांव में 4जी सेवा का शुभारंभ किया

श्री बदरीनाथ धाम/ गोपेश्वर/ देहरादून । आज श्री बदरीनाथ धाम  के निकट उद्घाटन स्थल माणा में विधिवत पूजा-अर्चना के बाद  रिलायंस 4 जी  टावर के उद्घाटन के साथ 4जी सेवा शुरू हो गयी है प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वर्चुअल रूप से रिलायंस 4 जी सेवाओं का शुभारंभ किया।

इस अवसर पर श्री बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय वर्चुअली मौजूद रहे तथा  सहित रिलायंस जियो की पूरी टीम एवं  देश के पहले गांव माणा के ग्राम प्रधान पीतांबर मोल्फा जियो टावर के उद्घाटन के अवसर पर बदरीनाथ धाम में उपस्थित रहे।

प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस अवसर पर अपने वीडियो संदेश में श्री बदरीनाथ धाम तथा देश की सीमा के निकट देश के पहले गांव माणा में  रिलायंस 4 जी सेवा शुरू करने हेतु रिलायंस जियो की प्रशंसा की। कहा कि रिलायंस जियो 4 -जी सेवा शुरू करने वाला पहला ऑपरेटर बन गया है।

4 जी सेवा से तीर्थयात्रियों देश की सुरक्षा में तैनात सैन्य बलों, स्थानीय जनता को लाभ मिलेगा। बताया कि 4700 से अधिक रिलायंस जियो टावरों से उत्तराखंड के हजारों गांवों को कनेक्टिविटी सुविधा मिल रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री के डिजिटल इंडिया का विजन साकार हो रहा है।

माणा गांव वासियों को बधाई दी

उन्होंने आशा जताई कि शीघ्र रिलायंस जियो उत्तराखंड में रिलायंस जियो 5- जी सेवा शुरू करने हेतु आगे आयेगा। रिलायंस 4 जी सेवा के उदघाटन समारोह के अवसर पर वर्चुअली संबोधन में श्री बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने कहा कि  मंदिर समिति श्री बदरीनाथ धाम में  रिलायंस 4जी सेवा शुरू करने हेतु रिलायंस टीम का धन्यवाद प्रेषित करती है।

बदरीनाथ धाम में कनेक्टिविटी सुविधाएं  जुटाने में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष  महेंद्र भट्ट के  प्रयासों तथा सहयोग पर भी आभार जताया। इस अवसर पर देश के पहले गांव माणा के ग्राम पंचायत प्रधान मोल्फा ने पर्यटन ग्राम माणा से रिलायंस 4जी सेवा शुरू होने पर सबको बधाई दी। रिलायंस जियो उत्तराखंड के  सीईओ गौरव आनंद  ने उद्घाटन समारोह में  शामिल सभी  विशिष्ट अतिथियों, प्रतिभागियों तथा रिलायंस टीम का आभार जताया।

इस अवसर पर इंफोर्मेशन टेक्नोलॉजी डेवलपमेंट एजेंसी (आईटीडीए) के निदेशक अमित सिन्हा, रिलायंस जियो उत्तराखंड के स्टेट डिप्लोमेंट हेड वाई.पी. सिंह,  मार्केटिंग हेड  नीरज अग्रवाल, जेसी मैनेजर विश्वजीत, श्री बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़,सुनील चौधरी,संजय पांडेय,अंकित श्रीवास्तव, अतुल द्विवेदी आदि ने रिलायंस 4 -जी सेवा के उद्घाटन समारोह में प्रतिभाग किया।

यह भी पढ़ें- सीएम धामी ने रानीबाग स्थित एच फ्लैट की फैक्ट्री का जायजा लिया

हमारे फ़ैज़ी वेबसाइट से जुड़ने के लिए क्लिक करें

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.