हल्द्वानी, खबर संसार। उत्तराखंड के हल्द्वानी के रहने वाले लोकप्रिय कवि, गीतकार और काव्य की विभिन्न शैलियों में अद्भुत शब्द सयोजन क्षमता रखने वाले अनुपम हल्द्वानवी पर नजर अब मायानगरी बॉलीवुड़ के संगीत व काव्यप्रमियों की पड़ गयी है।
उनके द्वारा भगवान श्री राम पर रचित भजन “जिनके ह्रदय में राम बसे राम उनमें बस जाते हैं ” को सुप्रसिद्ध भजन सम्राट अनूप जलोटा ने अपनी आवाज़ में रिकॉर्ड कराया है जिसमे सगींत बॉलीवुड के प्रसिद्ध मिर्ची अवार्ड विनर राज प्रकाश ने दिया है।
यह भजन जनमानस में बहुत लोकप्रिय होगा: जलोटा
श्री जलोटा ने अनुपम हल्द्वानवी द्वारा लिखित श्री राम जी पर आधारित भजन रचना की सराहना करते हुए कहा की उनको पूरा यकीन है यह भजन जनमानस में बहुत लोकप्रिय होगा गीतकार अनुपम हल्द्वानवी संगीतकार राज प्रकाश व उनकी पूरी टीम को अग्रिम बधाई भी दी।
भजन की रिकॉर्डिंग मुंबई के अँधेरी में स्टूडियो 504 में हुई अनुपम हल्द्वानवी ने बताया कि भजन को फिल्माकंन के पश्चात जल्दी ही बड़े बैनर से रिलीज किया जाएगा। इस अवसर पर धीरज लुधियाने, किशोर धर्मवाल, प्रीतम शर्मा इत्यादि मौजूद थे।
अनुपम हल्द्वानवी ने इस अवसर पर कहा कि वह उन सभी लोंगो के शुक्रगुजार है जिन्होंने उनको विभिन्न संचार माध्यम से बधाई सन्देश भेजे हैं उन्होंने कहा जल्दी ही वह और भी बॉलीवुड के प्रोजेक्ट में दिखायी देंगे। साथ ही हल्द्वानी वासियो को उन्होंने सहयोग के लिए धन्यवाद दिया।
यह भी पढ़ें- Anushka ने प्यूमा पर लगाया बिना परमिशन फोटो इस्तेमाल करने का आरोप
हमारे फ़ैज़ी वेबसाइट से जुड़ने के लिए क्लिक करें
