spot_img
spot_img
HomeNationalगूगल सर्च किया और बीवी को गिरफ्तार करने के लिए शिकायत दर्ज...

गूगल सर्च किया और बीवी को गिरफ्तार करने के लिए शिकायत दर्ज कराई

अहमदाबाद, खबर संसार। एक युवक ने ऑनलाइन अपना जीवन साथी चुना और शादी कर ली। लेकिन जब युवती की सच्चाई पता चली तो उसके पैरों तले की जमीन खिसक गई। उसने जब पत्नी के बारे में गूगल पर सर्च किया तो उसका दिमाग ठिकाने पर नहीं रहा। फौरन पुलिस के पास पहुंचा और बीवी की गिरफ्तार करने के लिए शिकायत दर्ज कराई।

गूगल सर्च करने पर निकले चौंकाने वाले केस

दरअसल, यह चौंकाने वाला मामला पोरबंदर थाने इलाके का है। जहां 6 महीने पहले एक युवक ने ऑनलाइन मेट्रोमोनियल ऐप के जरिए लड़की को चुनकर उसके साथ शादी की थी। 6 महीने बाद गूगल सर्च करने पर पता चला कि महिला एक पेशेवर कार चोर है। इतना ही नहीं उसका पति पहले से ही संगीन अपराध में जेल में बंद है। उस पर लूट और हत्या के कई मामले दर्ज हैं।

6 महीने बाद गई तो फिर वापस नहीं लौटी दुल्हन

पीड़ित युवक विमल करिया ने बताया आज से छह महीने पहले मेट्रोमोनियल ऐप के जरिए असम के गुवाहाटी की रीता दास से पहचान हुई थी। धीरे-धीरे बातचीत के बाद जान-पहचान हो गई और बात शादी तक पहंच गई। रीता ने अपनी प्रोफाइल में खुद को तलाकशुदा दिखाया था। जिसके बाद दोनों ने मंदिर में शादी कर ली। फिर रीता मेरे परिवार के साथ पोरबंदर में आकर रहने लगी। सब ठीक-ठाक चल रहा था, शादी के 6 महीने बीत गए। फिर वह एक बार एक जमीन विवाद के चलते अपने घर गुवाहाटी गई, एक बार तो वापस नहीं लौटी।

गूगल पर पत्नी की सच्चाई ने उड़ा दिए होश

बता दें कि पीड़ित विमल लगातार पत्नी रीता से बात करने के लिए फोन करता रहा। लेकिन अक्सर उसका मोबाइल स्विच ऑफ रहा। इसके बाद एक दिन अचानक विमल के फैमिली वकील को रीता ने कॉल किया और एक लाख की डिमांड की। कहने लगी कि पुलिस ने जमीन केस में गिरफ्तार किया है, इसलिए छुड़ाने के लिए एक लाख रुपए लगेंगे। विमल ने मदद करने के लिए रीता के बैंक खाते में तुरंत एक लाख रुपए ट्रांसफर कर दिए।

फिर दूसरे दिन फोन किया तो ऑफ बताया। कई बार ट्राई किया लेकिन मोबाइल स्विच ऑफ ही रहा। फिर विमल ने वकील के जरिए रीता के ऑनलाइन जमीन के कागजात की कॉपी गुवाहाटी से पोरबंदर मंगवाई। जिसमें रीता दास की जगह कागजों पर रीता चौधरी लिखा हुआ था। विमल को पता चल चुका था कि युवती ने उसके साथ धोखाधड़ी की है। फिर गूगल पर सर्च किया तो उसके होश उड़ गए। पहले से शादीशुदा है और उसका पति अनिल जेल में हत्या और लूट जैसे कई संगीन आरोपों में सजा काट रहा है।

इसे भी पढ़े-होलाष्टक 10 मार्च से, जानें क्यों नहीं किए जाते Holashtak में शुभ कार्य

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए क्लिक करें

RELATED ARTICLES
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.