HomeAdministrativeनगर निगम के इतने कर्मी ग्राउंड पर आउट कागजों में इन!

नगर निगम के इतने कर्मी ग्राउंड पर आउट कागजों में इन!

खबर संसार हलद्वानी। नगर निगम हलद्वानी के कर्मी ग्राउंड पर आउट कागजों में इन!जी हा हल्द्वानी नगर निगम में ऐसा हो रहा है। कल जब एमबी मैदान में नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय ने जब भौतिक सत्यापन कर्मचारियों का किया तो कई बाते बाहर आई। कागज़ी कार्यवाही में प्रेजेंट दिख रहे है लेकिन फील्ड से नदारद है। प्राप्त जानकारी अनुसार भौतिक सत्यापन में अनुपस्थित कर्मियों की संख्या 34,आकस्मिक अवकाश कर्मियों की संख्या 12 उपार्जित अवकाश कर्मियों की संख्यां 3 मेडिकल अवकाश कर्मियों की संख्या 5 पाई है। साथ ही कई पर्यावरण मित्र लंबे समय से ड्यूटी से नदारद हैं।

कल नगर निगम की ओर से किए गए भौतिक सत्यापन में इसका खुलासा हुआ। निगम ने नदारद पर्यावरण मित्रों से दस्तावेज तलब कर जांच शुरू कर दी है।एमबी कॉलेज के खेल मैदान में गुरुवार को नगर निगम ने पर्यावरण मित्रों, सफाई नायकों, मैजिक जिनी कूड़ा कलेक्शन वाहन चालकों, हेल्पर व वाहनों का भौतिक सत्यापन किया। इस दौरान लंबे समय से ड्यूटी से नदारद दो पर्यावरण मित्रों की जानकारी निगम अफसरों को मिली। करीब 5 पर्यावरण मित्र ऐसे पाए गए जो अस्वस्थ हैं और उन्हें कागजों में ड्यूटी में दिखाया गया था। निगम ने नदारद दोनों पर्यावरण मित्रों की सेवा समाप्त करने व अस्वस्थ चल रहे कर्मचारियों के कोटे की छुट्टियों में से अनुपस्थित वाले दिनों कटौती करने के आदेश दिए हैं। नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय ने बताया कि 35 कूड़ा कलेक्शन वाहनों का रखरखाव सही नहीं पाया गया। भौतिक सत्यापन में नदारद मिले 34 कर्मचारियों से स्पष्टीकरण मांगा गया है।

spot_img
RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.