HomeUncategorizedइज्जतनगर मंडल यात्रियों की सुविधाओं में सुधार एवं विस्तार हेतु सतत् प्रयासरत

इज्जतनगर मंडल यात्रियों की सुविधाओं में सुधार एवं विस्तार हेतु सतत् प्रयासरत

बरेली खबर संसार: पूर्वोत्तर रेलवे, इज्जतनगर मंडल यात्रियों की सुविधाओं में सुधार एवं विस्तार हेतु सतत् प्रयासरत है। रेल यात्रा के दौरान बेहतर सुविधा उपलब्ध कराये जाने के फलस्वरूप रेल यात्री संख्या में निरंतर वृद्धि का क्रम जारी है।

इज्जतनगर मंडल पर वित्तीय वर्ष 2021-22 में आरम्भिक यात्रियों की कुल संख्या 2.03 करोड़ थी, जोकि वित्तीय वर्ष 2022-23 में आशातीत वृद्धि के साथ रेल यात्रियों की संख्या बढ़कर 4.63 करोड़ हो गयी एवं यह 127.75 प्रतिशत की वृद्धि को भी दर्शाता है।

परिणामस्वरूप यात्री यातायात से प्राप्त होने वाली आय में भारी बढ़ोत्तरी दर्ज की गई। वित्तीय वर्ष 2021-22 में यात्री यातायात से प्राप्त होने वाली आय रु. 162.09 करोड़ के सापेक्ष वर्ष 2022-23 में रु. 316.80 करोड़ दर्ज की गई, जोकि पिछले वित्तीय वर्ष से 95.45 प्रतिशत अधिक है।

अन्य कोचिंग से रेल राजस्व में वर्ष 2021-22 में 15.74 करोड़ थी, जोकि वर्ष 2022-23 में बढ़कर रु. 21.61 करोड़ दर्ज की गई जोकि गत वर्ष की तुलना में 37.29 प्रतिशत की वृद्धि दर्शाता है। मंडल ने 974.5 रेकों में 1.572 मिलियन टन माल लदान कर विभिन्न आवश्यक वस्तुओं को देश के कोने-कोने में पहुँचाया।

माल ढ़ुलाई के क्षेत्र में भी मंडल नई ऊँचाईयों को छुआ

जिसके फलस्वरुप माल ढ़ुलाई के क्षेत्र में भी मंडल नई ऊँचाईयों को छुते हुए वित्तीय वर्ष 2022-23 में रु. 232.83 करोड़ का रेल राजस्व अर्जित किया। जबकि वित्तीय वर्ष 2021-22 में रु. 186.71 करोड़ थी जोकि गतवर्ष की तुलना में 24.70 प्रतिशत की वृद्धि को दर्शाता है।

वर्ष 2022-23 में मंडल की सकल आय 574.30 करोड़ रही जोकि पिछले वित्तीय वर्ष में प्राप्त हुई आय रु. 365.55 की तुलना में 57.11 प्रतिशत अधिक है। इज्जतनगर मंडल में टिकट जाँच के अन्तर्गत वित्तीय वर्ष 2021-22 के दौरान 1,68,236 उच्च प्रभार के मामलों से हुई रु. 9.65 करोड़ की आय की तुलना में वर्तमान वित्तीय वर्ष 2022-23 के दौरान 2,57,590 मामलों से आय रु. 15.05 करोड़ प्राप्त हुई है।

मंडल में पिछले वर्ष की तुलना में उच्च प्रभार के मामलों में 53.11 प्रतिशत एवं टिकट जाँच आय में 55.93 प्रतिशत की वृद्धि हुई है जोकि मंडल में अबतक की सर्वाधिक टिकट जाँच आय है।

इसे भी पढ़े- पवन खेड़ा की कोर्ट में होगी पेशी, ट्रांजिट रिमांड पर असम ले जाएगी पुलिस

spot_img
RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.