HomeUttarakhandअलर्ट 6 जिलों में,हो सकता है भारी नुकसान!

अलर्ट 6 जिलों में,हो सकता है भारी नुकसान!

ख़बर संसार देहरादून । अलर्ट 6 जिलों में,हो सकता है भारी नुकसान! जी हा मौसम विभाग के द्वारा जारी चार्ट येलो और ऑरेंज अलर्ट दिखा रहा है। सभी जिलों के जिला अधिकारियों को सावधानी बरतने।को कहा गया है खासकर नैनीताल,चमोली,उधमसिंहनगर,,पौड़ी और देहरादून और टिहरी को सतर्कता बरतने को कहा गया है।

 

उत्तराखंड राज्य मे एक बार फिर मौसम विभाग द्वारा जारी तत्कालिक मौसम पूर्वानुमान मे यलो और आरेंज अलर्ट जारी किया है। उत्तराखंड में पहाड़ से लेकर मैदान तक मौसम का मिजाज बदला हुआ है।
पल-पल बदल रहे मौसम के बीच अब कुछ गर्मी से राहत मिलने की संभावना है मौसम विभाग नेबी तत्कालिक मौसम पूर्वानुमान जारी करते हुए शाम 4:00 बजे से सायं 7:00 बजे तक का यलो और आरेंज अलर्ट जारी करते हुए चेतावनी जारी की है।

मौसम विभाग ने तत्कालिक मौसम पूर्वानुमान जारी करते हुए राज्य के सभी स्थानों में हल्की से मध्यम वर्षा/ गर्जन के साथ वर्षा होने की संभावना जताई है।
वहीं राज्य के देहरादून, टिहरी, पौड़ी तथा उधम सिंह नगर जनपदों में कहीं-कहीं आकाशीय बिजली चमकने ओलावृष्टि होने झक्कड़ (50-60 किमी/घंटा से बढ़कर 70 किमी/घंटा तक) चलने की संभावना जताई गई है।
वहीं राज्य के नैनीताल, अल्मोड़ा बागेश्वर तथा चंपावत जनपदों में कहीं-कहीं आकाशीय बिजली चमकने ओलावृष्टि की संभावना है।

RELATED ARTICLES
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.