हल्द्वानी, खबर संसार। जी, हां आप ने सही पढ़ा कुछ पत्रकारो ने सिचांई विभाग के कर्मी को विजिलेन्स टीम बताकर 1 लाख रूपये की रंगदारी मांगनी पड़ी मंहगी, कोतवाली हल्द्वानी पुलिस टीम ने 02 पत्रकार व एक चालक को रंगदारी मांगने में किया गिरफ्तार व एक महिला पत्रकार फरार।
बता दें दिनांक 19-05-2023 को वादी उमेश चन्द्र कोठारी पुत्र षष्टी बल्लभ कोठारी निवासी 111/1कैनाल कालोनी कालाढूंगी रोड़ क्लर्क सिचांई विभाग ने कोतवाली हल्द्वानी में आकर तहरीर दी गई कि 03 पुरूष व 1 महिला अज्ञात द्वारा दिनांक 18/05/2023 को सिंचाई विभाग के कार्यालय कालाढूंगी रोड हल्द्वानी में आकर स्वयं को विजिलेंस टीम बताकर वीडियो दिखाकर वायरल करने व जान से मारने की धमकी देकर एक लाख रुपये की रंगदारी वसूल किये जाने के सम्बन्ध में अज्ञात अभियुक्तों के विरुद्ध मुकदमा एफआईआर न0 259/23 धारा- 386/419/420 भादवि. के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत कराया गया ।
पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाही
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल पंकज भट्ट ने फर्जी विजिलेंस अधिकारी बनकर रंगदारी वसूल करने वाले गिरोह के खुलासे हेतु अधिनस्थ अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए उक्त घटना संलिप्त अभियुक्तों को तत्काल गिरफ्तार किये जाने हेतु निर्देशित किया गया ।
डॉ0 जगदीश चन्द्र एसपी क्राईम/ट्रैफिक नैनीताल, हरबन्स सिहं एसपी सिटी हल्द्वानी, भूपेन्द्र सिंह धोनी क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी के सफल पर्यवेक्षण में हरेन्द्र सिंह चौधरी प्रभारी निरीक्षक कोतवाली हल्द्वानी ने तत्काल थाना स्तर पर टीम गठित की गयी ।
टीम में नियुक्त व0उ0नि0 विजय मेहता, उ0नि० पंकज जोशी व कानि0 बंशीधर जोशी के द्वारा क्षेत्र में लगे सीसीटीवी का अवलोकन करते हुए आस पास के लोगों से विस्तृत पूछताछ की गयी तथा पतारसी सुरागरसी करने हेतु क्षेत्र में मुखबिर मामूर किये गये ।
पुलिस टीम द्वारा दिनांक 20-05-2023 को वादी से फर्जी विजिलेंस टीम बनकर एक लाख रुपये की रंगदारी वसूल करने वाले गिरोह का खुलासा करते हुए उक्त गिरोह में शामिल 03 अभियुक्तो को मनिहार गोठ टनकपुर जिला चम्पावत से रंगदारी में वसूली गयी धनराशि व घटना में प्रयुक्त वाहन सहित गिरफ्तार किया गया है ।
सीसीटीवी फूटेज से हुई पहचान
बता दें उक्त दुस्साहसिक वारदात के खुलासे हेतु पुलिस द्वारा जाँच की गयी तो घटना में प्रयुक्त वाहन संख्या यूके06 बीए 4534 रंग सफेद बैगेनार प्रकाश में आयी व सीसीटीवी फूटेज मे दिख रहे संदिग्धो में से एक संदिग्ध की शिनाख्त उ0नि0 पंकज जोशी द्वारा भूपेन्द्र सिहं पन्नू जो उ0सि0नगर में पत्रकारिता करता है के रूप में की गयी इसके उपरान्त पुलिस द्वारा कड़ी-कडी से जोड़ते हुए अभियुक्त भूपेन्द्र सिहं पन्नू के सम्भावित ठिकानो में दबिश दी गयी तथा अभियुक्त गणो को भूपेन्द्र सिंह के ससूराल मनीहार गोठ चम्पावत से उपरोक्त तीनो अभियुक्तो को रंगदारी में वसूली गयी धनराशि सहित गिरफ्तार किया गया है ।
अभियुक्तो की गिरफ्तारी व पुलिस जाँच से प्रकाश में आया कि गिरफ्तार अभियुक्त भूपेन्द्र सिह पन्नू समाचार नेशन में उत्तराखण्ड (स्टेट) ब्यूरो पद पर नियुक्त है तथा उधम सिह नगर व देहरादून में सूचना विभाग में पंजीकृत पत्रकार है ।अभियुक्त सौरभ गाबा समाचार नेशन में एस0आई0टी0 हैड पद पर नियुक्त है तथा उधम सिह नगर से सूचना विभाग में पंजीकृत पत्रकार है । अभियुक्त सुन्दर उक्त दोनो पत्रकारो का घनिष्ठ मित्र है तथा गूलरभोज में खेती बाड़ी का काम करता है तथा इनके साथ वाहन चालक बनकर आया था ।
योजना बना कर दिया वारदात को अंजाम
अभियुक्त भूपेन्द्र व सौरभ गाबा पत्रकार होने के कारण विभागो का कार्यप्रणाली से परिचित होते है इसी कारण इनके द्वारा अपने एक महिला मित्र साक्षी सक्सेना निवासी नोएडा व सुन्दर के साथ मिलकर योजना बनायी तथा योजना के तहत दिनांक 18/05/2023 को सिचाई विभाग के बाबू उमेश चन्द्र कोठारी को योजना बद्ध तरीके से पैसो का लालच देते हुए पैसो की माँग करने वाली आधी अधूरी विडियो तैयार की गयी।
इसके उपरान्त साक्षी व सुन्दर विजिलेन्स अधिकारी बनकर कार्यालय में आये व भूपेन्द्र व सौरभ गाबा द्वारा स्वय को पत्रकार बताया गया तथा विडियो दिखाकर वादी से रंगदारी की माँग की गयी व वादी को डरा धमकाकर उससे एक लाख रुपये की रंगदारी वसूल की गयी । उक्त घटना में संलिप्त अभियुक्ता साक्षी सक्सेना फरार चल रही है । जिसकी गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम को रवाना किया जा रहा है । अभियुक्त गणो द्वारा इस प्रकार की घटनाओ को पूर्व में भी किया जाना प्रकाश में आया है । अभियुक्त गणो का आपराधिक इतिहास के संबंध में जानकारी की गयी ।
1- अभियुक्त भूपेन्द्र सिंह पन्नू के विरूद्ध थाना बाजपुर में
2- एफआईआर न0 247/2021 धारा 406 भादवि पंजीकृत है ।
अभियुक्त सौरभ गांवा थाना करीम नगर हैदराबाद से भी वर्ष 2019 में चिकित्सक का स्टिंग कर 1 लाख की रंगदारी मांगने के संबंध में जेल जा चुका है ।
इसे भी पढ़े- पवन खेड़ा की कोर्ट में होगी पेशी, ट्रांजिट रिमांड पर असम ले जाएगी पुलिस



