HomeLife Styleदूध और उससे जुड़े प्रोडक्ट्स की महंगाई दर बढ़ी, अभी और सताएगी...

दूध और उससे जुड़े प्रोडक्ट्स की महंगाई दर बढ़ी, अभी और सताएगी महंगाई

खाद्य वस्तुओं की कीमतों में भले ही कमी आई हो। लेकिन दूध और उससे बनने वाले प्रोडक्ट्स की महंगाई से आम लोगों को राहत नहीं मिल पा रही है। मई महीने के लिए खुदरा महंगाई दर के जो आंकड़े घोषित हुए हैं उसके मुताबिक अप्रैल के मुकाबले मई में दूध और उससे जुड़े प्रोडक्ट्स की महंगाई दर में इजाफा देखने को मिला है।

सता रही है दूध की महंगाई

आंकड़ों के मुताबिक मई महीने में दूध और उससे जुड़े प्रोडक्ट्स की महंगाई दर 8।91 फीसदी पर जा पहुंची है जो अप्रैल महीने में 8।85 फीसदी रही थी। बीते वर्ष मई 2022 में दूध और उससे जुड़े प्रोडक्ट्स की महंगाई दर 5।64 फीसदी रही थी। सांख्यिकी मंत्रालय के इन आंकड़ों से ही स्पष्ट है कि अप्रैल के मुकाबले मई महीने में दूध और उससे बनने वाले प्रोडक्ट्स की कीमतों में इजाफा देखने को मिला है।

आरबीआई भी जता चुकी है चिंता

6 से 8 जून 2023 तक आरबीआई की तीन दिनों तक मॉनिटरी पॉलिसी कमिटी की बैठक हुई। 8 जून को कमिटी ने बैठक का जो रिजॉल्यूशन जारी किया उसमें आरबीआई की कमिटी ने भी दूध की कीमतों को लेकर चिंता जाहिर की थी। आरबीआई की एमपीसी ने कहा कि सप्लाई में कमी और चारे की कीमतों में तेज उछाल के चलते के चलते दूध की कीमतों पर दबाव बना रहेगा। यानि साफ है भले ही खुदरा महंगाई दर में कमी आ रही हो लेकिन खुद आरबीआई भी दूध की कीमतों में बढ़ोतरी की संभावना जाहिर कर रहा है।

दूध की महंगाई ने किया बेहाल

दूध की महंगाई पर नजर डालें तो अमूल ताजा का दो लीटर का पैक 30 जून 2021 को 88 रुपये प्रति दो लीटर में मिल रहा था वो अब 108 रुपये में मिल रहा है। यानि 23 महंगा। अमूल के भैंस का दूध 30 जून 2021 को 59 रुपये प्रति लीटर में मिल रहा था वो 19 फीसदी महंगा 70 रुपये प्रति लीटर में मिल रहा है। अमूल के गाय का दूध डेढ़ साल पहला 47 रुपये प्रति लीटर में मिल रहा था जो अब 56 रुपये प्रति लीटर में मिल रहा है। यानि करीब 20 फीसदी महंगा। बीते डेढ़ वर्ष में मदर डेयरी और अमूल पांच बार दूध के दाम बढ़ा चुके हैं।

इसे भी पढ़े- पवन खेड़ा की कोर्ट में होगी पेशी, ट्रांजिट रिमांड पर असम ले जाएगी पुलिस

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.