HomeUttarakhandस्वच्छता रैली का आयोजन कर स्वच्छता पर समाज को जागरुक क‍िया

स्वच्छता रैली का आयोजन कर स्वच्छता पर समाज को जागरुक क‍िया

लालकुआं/हल्द्वानी, खबर संसार। उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के दिशा निर्देशन एवं मा. जिला न्यायाधीश/ अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल बीनू गुलयानी के मार्गदर्शन के दृष्टिगत पैरा लीगल वालंटियर उमा भंडारी द्वारा 17 जून शनिवार को स्वच्छता रैली का आयोजन किया गया।

hygiene रैली में एनसीसी 24 एवं 78 बटालियन,एमबीपीजी कॉलेज हल्द्वानी और नैंसी कॉलेज की छात्राओं द्वारा स्वच्छता जागरुकता रैली निकाली गई एवं स्लोगन नारे एवं नुक्कड़ नाटक के माध्यम से स्वच्छता जागरुकता रैली का आयोजन किया।

रैली के माध्यम से स्वच्छता पर समाज को जागरुक क‍िया

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की पैरा लीगल वालंटियर उमा भंडारी, एमबीपीजी कॉलेज की डॉक्टर भाकुनी नैंसी कॉलेज ऑफ नर्सिंग से दीपिका खड़ायत, एनसीसी के छात्र छात्राएं और नैंसी कॉलेज की छात्राओं के द्वारा रैली के माध्यम से hygiene पर समाज को जागरुक करने का प्रयास किया गया।

स्वच्छता रैली में 24 बटालियन एनसीसी के लेफ्टिनेंट डॉ ज्योति टम्टा, 78 बटालियन लेफ्टिनेंट डॉ विनय चंद्र जोशी, विद्यालयों की छात्र-छात्रायें एवं क्षेत्रीय जनता ने प्रतिभाग किया।

इसे भी पढ़े- पवन खेड़ा की कोर्ट में होगी पेशी, ट्रांजिट रिमांड पर असम ले जाएगी पुलिस

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.