हल्द्वानी, खबर संसार। जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति (दिशा) नैनीताल की बैठक दिनांक 17 जुलाई (सोमवार) को प्रातः 11ः00 बजे से राज्य अतिथि गृह, सर्किट हाउस काठगोदाम में केन्द्रीय रक्षा एवं राज्य पर्यटन मंत्री/मा0 सांसद नैनीताल-उधमसिंहनगर अजय भट्ट की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की जायेगी।
इस आशय की जानकारी देते हुए मुख्य विकास अधिकारी डॉ. संदीप तिवारी ने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिये है कि जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति (दिशा) नैनीताल की बैठक में अपने-अपने विभाग से सम्बन्धित विभिन्न कार्यक्रमों की अध्यावधिक प्रगति सूचनाओं के साथ स्वंय अनिवार्य रूप से प्रतिभाग करना सुनिश्चित करें।
इसे भी पढ़े- पवन खेड़ा की कोर्ट में होगी पेशी, ट्रांजिट रिमांड पर असम ले जाएगी पुलिस






