HomeInternationalपाकिस्‍तान में अंजू ने मनाया 14 अगस्त तो सीमा हैदर भारत ने...

पाकिस्‍तान में अंजू ने मनाया 14 अगस्त तो सीमा हैदर भारत ने लहराया तिरंगा

पाकिस्‍तान में अंजू ने मनाया 14 अगस्त तो सीमा हैदर भारत ने लहराया तिरंगा जी, हां आपने सही पढ़ा आपको हम बता दें की सीमा हैदर और अंजू… इन दो नामों की चर्चा आजकल हर जगह है। खासतौर पर भारत और पाकिस्तान में। जहां अंजू अपने प्रेमी की खातिर भारत से पाकिस्तान पहुंच गई है।

तो वहीं सीमा हैदर भी अपने प्रेमी की खातिर पाकिस्तान से भागकर हिंदुस्तान आ गई है। ये बात को दोनों में कॉमन थी ही कि इसी बीच खबर आई है कि अंजू ने पाकिस्तान का स्वतंत्रता दिवस मनाया है। वहीं, सीमा ने भी भारत में हिंदुस्तान का झंडा फहराया और हिंदुस्तान जिंदाबाद का नारा लगाया।

एक न्यूज एजेंसी के मुताबिक, पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत पहुंची अंजू वहां आजादी के जश्न में शामिल हुई। अंजू ने यहां नसरुल्लाह के साथ मिलकर पाकिस्तान की यौम-ए-आजादी (स्वतंत्रता दिवस) का केक भी काटा।

इस दौरान पाकिस्तानी समाचार चैनल जियो न्यूज ने अंजू का इंटरव्यू भी लिया और उसे फातिमा तो वहीं नसरुल्लाह को उसका शौहर कहकर संबोधित किया। बता दें, पाकिस्तान में 14 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस मनाया जाता है। जबकि, भारत में 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस मनाया जाता है।

अंजू ने मनाया 14 अगस्त तो सीमा हैदर ने लहराया तिरंगा

अंजू यूं तो कई बार धर्म परिवर्तन कर इस्लाम कबूलने और नसरुल्लाह से निकाह करने की बात को खारिज करती रही है, लेकिन यहां जियो न्यूज से बातचीत में उसने इस पर कोई आपत्ति नहीं जताई। इस दौरान उसने पाकिस्तान की जमकर तारीफ भी की। अंजू ने बातचीत में कहा, ‘पाकिस्तान आकर मुझे बहुत खुशी हो रही है। यहां लोगों का कल्चर बहुत अच्छा है। पाकिस्तान की मेहमाननवाजी काफी अच्छी है।”

RELATED ARTICLES
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.