खबर संसार हल्द्वानी.बरसाती नाले एवं अतिक्रमण की वजह क्षेत्रवासियों का जीवन अस्त व्यस्त हो रहा है :- एडवोकेट विजया लक्ष्मी चौहान. जी हा गो ग्रीन ओसियन फाउंडेशन की संस्थापक एवं भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश सह मीडिया प्रभारी एडवोकेट विजय लक्ष्मी चौहान ने हैंडल गेट में बरसाती नाले एवं अतिक्रमण की वजह अपने एवं क्षेत्रवासियों के घरों में हो रहे जल भराव के संदर्भ में युवा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को अवगत करवाया एवं प्रार्थना पत्र दिया.
बरसाती नाले एवं अतिक्रमण की वजह क्षेत्रवासियों का जीवन अस्त व्यस्त
साथ ही नैनीताल की जिलाधिकारी वंदना चौहान को भी क्षेत्रवासियों को हो रही परेशानी के विषय में बताया एवं प्रार्थना पत्र भी दिया।जिस पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं जिलाधिकारी वंदना ने तुरंत ठोस कदम उठाने की बात कही।

