हल्द्वानी महिला मोर्चा की बहनों ने महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती आशा नौटियाल के आदेश अनुसार व जिलाध्यक्ष श्रीमती अलका जीना के निर्देशानुसार महिला मोर्चा नगर अध्यक्ष राशि जैन के नेतृत्व में रक्षाबंधन के उपलक्ष में हल्द्वानी नगर महिला मोर्चा के बहनों ने मुखानी चौराहे मुखानी चौकी ऑटो स्टैंड पर पुलिस कर्मचारियों को एवं ऑटो चालकों को और रेडी लगाने वाले भाइयों को राखी बांधी और मिठाई खिलाकर उनका स्वागत अभिनंदन किया
कार्यक्रम में महिलामोर्चा जिला मीडिया प्रभारी विनीता मंडल, महामंत्री भावना गुप्ता, मंत्री गुंजन तरन्नुम खान, ज्योति सक्सेना सहित सभी पदाधिकारी उपस्थित थे सभी बहिनो ने ऑटो चालक रेडी वाले भाइयों को राखी बांधा और मिठाई खिलाकर एवं टीका लगाकर उनका स्वागत अभिनंदन किया।
इसे भी पढ़े- पवन खेड़ा की कोर्ट में होगी पेशी, ट्रांजिट रिमांड पर असम ले जाएगी पुलिस















