हल्द्वानी, खबर संसार। माननीय उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल के दिशा निर्देशानुसार एवं मा.जिला न्यायाधीश महोदय अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल श्रीमती सुजाता सिंह के मार्गदर्शन में, जिला नैनीताल में घर घर जागरूकता अभियान प्रारंभ किया जायेगा।
घर-घर जागरूकता अभियान बुधवार से 30 नवम्बर 2023 चलेगा। जिसके तहत जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल द्वारा परा विधिक स्वयं सेवियों को जिले के विभिन्न क्षेत्रों में घर घर जाकर जिला विधिक सेवा के कार्य कलाप, नालसा योजना, सरकार द्वारा जारी विभिन्न योजनाओं के संबंध में जागरूक किए जाने एवं प्राधिकरण द्वारा प्रदान की जा रही निशुल्क विधिक सहायता, माननीय सालसा द्वारा जारी अभियान की जागरूकता हेतु नामित किया गया है।
लोगों को विभिन्न विषयों की दी जायेगी जानकारी
उपरोक्त अभियान के तहत स्वयं सेवी घर घर जा कर पत्र व्यक्तियों को सरकारी योजना का लाभ उठाने में आवेदन आदि भरने में भी सहायता प्रदान करेंगे, एवं नशा उन्मूलन, दिनांक 9 दिसम्बर 2023 को होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत, वाणिज्य न्यायालय की कार्यवाही, स्थाई लोक अदालत, आदि विषय पर भी जागरूक करेंगे।
उन्होंने कहा कि अभियान का मुख्य उद्देश्य यह है कि जानकारी के अभाव या फिर आर्थिक स्थिति या वृद्धावस्था या अन्य परिस्थिति के कारण कोई न्याय से वंचित न रह जाए। अभियान के माध्यम से जिला नैनीताल के अधिक से अधिक ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में जागरूकता किए जाने का कार्य किया जाएगा।
इसे भी पढ़े-स्वास्थ्य मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने बीडी चिकित्सालय का किया निरीक्षण
हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए



