HomeAdministrativeटी20 कप्तान को लेकर घमासान, आज श्रीलंका दौरे के लिए टीम का...

टी20 कप्तान को लेकर घमासान, आज श्रीलंका दौरे के लिए टीम का एलान

भारत का अगला टी20 कप्तान कौन होगा? इस मसले पर पूरी दुनिया की निगाहें टिकी हुई हैं। इस बीच भारतीय क्रिकेट से जुड़ी एक अप्रत्याशित खबर सामने आई है। एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत के अगले टी20 कप्तान को लेकर विवाद चल रहा है. बीसीसीआई सचिव जय शाह और नए मुख्य कोच गौतम गंभीर के बीच कथित तौर पर मतभेद हैं।

क्रिकेट जगत में इस वक्त भारतीय टी20 टीम के अगले कप्तान को लेकर बहस चल रही है। दुनिया की निगाहें बीसीसीआई के फैसले पर टिकी हैं. पिछली कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि 2024 टी20 विश्व कप विजेता टीम के उप-कप्तान हार्दिक पंड्या पूर्व कप्तान रोहित शर्मा की जगह लेंगे।

लेकिन अचानक एक और मैसेज आया, जिसने सभी को हैरान कर दिया। दूसरी रिपोर्ट में कहा गया कि हार्दिक कप्तानी नहीं करेंगे। सूर्यकुमार यादव नए कप्तान बनने के प्रमुख दावेदार हैं। हालांकि अब जो खबर आ रही है वो हैरान करने वाली है।

गौतम गंभीर और जय शाह में मदभेद ?

जानकरी के अनुसार, सचिव जय शाह चाहते हैं कि हार्दिक पांड्या टी20 टीम की कमान संभालें। हालांकि, गौतम गंभीर इसके लिए तैयार नहीं हैं। गंभीर चाहते हैं कि टी20 टीम की बागडोर सूर्यकुमार यादव को सौंपी जाए। इसी को लेकर दोनों के बीच मतभेद की खबर सामने आई है। एक अन्य रिपोर्ट में दावा किया गया था कि बार-बार चोटिल होने, ब्रेक लेने और वर्कलोड मैनेजमेंट की वजह से गंभीर नहीं चाहते हैं कि हार्दिक पांड्या कप्तान बनें।

आज श्रीलंका दौरे के लिए हो सकता है टीम का एलान

रिपोर्ट के मुताबिक, आज श्रीलंका दौरे के लिए टीम इंडिया का एलान हो सकता है। दरअसल, पहले कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि श्रीलंका के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज और तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए टीम का एलान बुधवार (17 जुलाई) को होगा। हालांकि, फिर अचानक सेलेक्शन मीटिंग के स्थगित होने की खबर सामने आई।

अब बताया जा रहा है कि बीसीसीआई सचिव जय शाह को 19 से 22 जुलाई के बीच श्रीलंका में आईसीसी की मीटिंग अटैंड करनी है। ऐसे में आज श्रीलंका दौरे के लिए टीम की घोषणा की जाएगी। माना जा रहा है कि आज ही भारत के अगले टी20 कप्तान का एलान भी किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें- Anushka ने प्यूमा पर लगाया बिना परमिशन फोटो इस्तेमाल करने का आरोप

हमारे फ़ैज़ी वेबसाइट से जुड़ने के लिए क्लिक करें

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.