HomeAdministrativeआईएएस पूजा खेडकर मामले में UPSC ने लिया एक्शन, दर्ज करवाई FIR

आईएएस पूजा खेडकर मामले में UPSC ने लिया एक्शन, दर्ज करवाई FIR

आईएएस पूजा खेडकर विवाद में एक अहम अपडेट आया है। UPSC ने पूजा खेडकर के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। आपको बता दें कि एक के बाद एक विवादों के बाद यूपीएससी ने हाल ही में महाराष्ट्र सरकार को पत्र लिखकर पूजा खेडकर के सभी सर्टिफिकेट और अन्य दस्तावेज मांगे हैं। इससे पहले पूजा खेडकर का ऑडिशन रद्द कर दिया गया था और उन्हें 23 जुलाई तक लाल बहादुर शास्त्री प्रशासनिक प्रशिक्षण अकादमी में शामिल होने के लिए कहा गया था।

इतना एक्शन लेने के बाद अब आखिरकार यूपीएससी यानी संघ लोक सेवा आयोग ने सख्त कदम उठाते हुए ट्रेनी आईएएस पूजा खेडकर के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई है (Pooja Khedkar IAS)। बता दें कि पूजा खेडकर महाराष्ट्र कैडर की ट्रेनी आईएएस अफसर हैं। उनकी फील्ड ट्रेनिंग शुरू होते ही उन पर कई विवाद खड़े हो गए। उन्होंने पुणे कलेक्टर ऑफिस में कुछ सुविधाएं मांगी थीं। डीएम की शिकायत के बाद उनका तबादला वाशिम कर दिया गया था।

UPSC ने एक्शन क्यों लिया?

यूपीएससी ने प्रेस रिलीज जारी कर पूजा खेडकर के खिलाफ एफआईआर होने की जानकारी दी है। पूजा खेडकर ने 2022 में सिविल सर्विस परीक्षा पास की थी। यूपीएससी ने ट्रेनी आईएएस अफसर पूजा खेडकर पर लगे आरोपों की जांच करवाई थी। उस पड़ताल में सामने आया कि पूजा ने गलत तरीकों से परीक्षा में दी जाने वाली छूट का फायदा उठाया। उन्होंने अपने नाम के साथ ही माता-पिता का नाम, फोटो, ईमेल आईडी, हस्ताक्षर, मोबाइल नंबर और एड्रेस बदलकर पहचान छिपाने की कोशिश की।

यूपीएससी ने जारी किया शो कॉज नोटिस

संघ लोक सेवा आयोग ने आईएएस पूजा खेडकर पर एफआईआर करने के साथ ही कारण बताओ यानी शो कॉज नोटिस भी जारी किया है (UPSC Show Cause Notice)। सिविल सर्विस परीक्षा के लिए बनाए गए नियमों के आधार पर ही उनके खिलाफ एक्शन लिया जा रहा है। सीएसई 2022 में उनका कैंडिडेचर रद्द किया जा रहा है और भविष्य में किसी भी प्रतियोगी परीक्षा या सरकारी नौकरी के लिए भी उन्हें अयोग्य घोषित करते हुए उन पर रोक लगाई जा रही है।

यह भी पढ़ें- Anushka ने प्यूमा पर लगाया बिना परमिशन फोटो इस्तेमाल करने का आरोप

हमारे फ़ैज़ी वेबसाइट से जुड़ने के लिए क्लिक करें

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.