HomeUttarakhandखुशखबरी देशी घी में बड़ी छूट का लाभ उठाये

खुशखबरी देशी घी में बड़ी छूट का लाभ उठाये

खबर संसार लालकुआं.खुशखबरी देशी घी में बड़ी छूट का लाभ उठाये जी हा नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ ने स्वाधीनता दिवस से श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर्व तक आंचल घी के दामों में 10 रूपये से लेकर 80 हजार रुपए तक की छूट देने का निर्णय लिया है.आज अध्यक्ष द्वारा घोषणा की गई जिससे जनता को लाभ मिलेगा.

खुशखबरी देशी घी में बड़ी छूट का लाभ उठाये

उक्त जानकारी देते हुए दुग्ध संघ के अध्यक्ष मुकेश बोरा ने बताया कि दुग्ध संघ ने 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस से श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर्व तक घी के दामों में भारी छूट करने का ऐलान करते हुए बताया कि नैनीताल दुग्ध संघ ने आंचल ब्रांड के घी के दामों में 10 रुपये से लेकर 80000 रुपए तक की छूट देने का निर्णय लिया है, जिसके तहत एक किलो घी के दामों में 10रुपये की छूट दी जाएगी, जबकि 10 किलो एक मुस्त लेने पर 100 रुपये तथा 2000 लीटर एक साथ लेने पर 80000 रुपए की छूट दी जाएगी, उन्होंने बताया कि उक्त छूट की सूचना के बाद से विपणन प्रभारी संजय भाकुनी को बड़े-बड़े ऑर्डर मिलने शुरू हो गए हैं, उन्होंने बताया कि इस बार दुग्ध संघ राज्य में रिकॉर्ड तोड़ घी की बिक्री करेगा।

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.