HomeUttarakhandपूर्व विधायक कुँवर प्रणव सिंह को 14 दिन की न्यायिक हिरासत, भेजा...

पूर्व विधायक कुँवर प्रणव सिंह को 14 दिन की न्यायिक हिरासत, भेजा जेल

खबर संसार ब्रेकिंग। पूर्व विधायक कुँवर प्रणव सिंह चैम्पियन को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा हरिद्वार जेल जी, हां बता दें की खानपुर से पूर्व विधायक और बीजेपी नेता कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन और उसी सीट से निर्दलीय विधायक उमेश कुमार लोडेड हथियारों के साथ एक-दूसरे के ऊपर टूट पड़े। वहीं, दोनों के नेताओं के समर्थकों के बीच जमकर झड़प हुई, जिसके बाद इलाके में भय और दहशत माहौल है।

कथित तौर पर इस झड़प में कुमार के स्टाफ के एक सदस्य राव इमरान के सिर में चोट लग गई और उसे अस्पताल ले जाया गया। पुलिस के पहुंचने से पहले ही चैंपियन और उनके समर्थक मौके से चले गए थे। बाद में उमेश कुमार के निजी सचिव जुबैर काजमी ने रुड़की के सिविल लाइंस थाने में चैंपियन के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई, जिसमें आरोप लगाया गया कि करीब 100 राउंड फायरिंग की गई, जिसमें से 70 खाली बुलेट कवर बरामद किए गए। पूर्व विधायक और उनके चार समर्थकों को बाद में देहरादून से गिरफ्तार किया गया।

तोड़फोड का वीडियों हुआ वायरल

खानपुर से विधायक उमेश शर्मा के दफ्तर पर फायरिंग और तोड़फोड़ की गई है। आरोप है कि पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन ने अपने समर्थकों के साथ खानपुर विधायक के दफ्तर पहुंचे और कई राउंड फायरिंग की। इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें देखा जाा सकता है कि पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन फायरिंग करते दिख रहे हैं।

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें चैंपियन को अपने दो दर्जन से अधिक समर्थकों के साथ उमेश कुमार के ऑफिस पर गैंगवार स्टाइल में गोलीबारी करते और भद्दी-भद्दी गालियां देते हुए सुना गया है। उनके निवास पर ताबड़तोड़ फायरिंग हुई। साथ ही साथ विधायक के कर्मचारियों और समर्थकों जमकर पिटाई करते हुए देखा गया है। फुटेज में चैंपियन को असॉल्ट राइफल को लोड करते, गोलियां चलाते और एक हाथ में राइफल और दूसरे हाथ में पिस्तौल लेकर उमेश कुमार के ऑफिस परिसर में घूमते हुए देखा गया।

यह भी पढ़ें- Anushka ने प्यूमा पर लगाया बिना परमिशन फोटो इस्तेमाल करने का आरोप

RELATED ARTICLES
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.