HomeUttarakhandमहावीर जयंती पर जैन समाज द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया

महावीर जयंती पर जैन समाज द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया

आज दिनांक 10 अप्रैल 2025 तदनुसार क्षेत्र शुक्ल त्रयोदशी दिन गुरुवार को भगवान महावीर का 2623 वाँ जन्म महा महोत्सव, हल्द्वानी 1008 महावीर दिगम्बर जैनचौराहा रेलवे बाजार स्थित शांति नाथ भगवान दिगंबर जैन मंदिर में , बड़ी धूमधाम से मनाया गया।

सूर्योदय के साथ ही भक्तों का मंदिर में आना प्रारंभ हो गया। प्रभु का बड़ी भक्ति से अभिषेक, शांति धारा, महावीर अष्टक का पाठ और पूजा पालना संपन्न हुई। सभी श्रावकों में धर्म की भावना पुष्ट हुई थी ।

महावीर जन्म कल्याणक का उत्सव मनाया

भगवान महावीर जब से पैदा हुए, तब से अतिशय ही दिखते रहे । पैदा होते ही अतिशय दिखा दिया । जब इंद्र पांडुशिला पर अभिषेक हेतु उन्हें ले गए । और अथाह जल राशि को देखकर विचारने लगे, की नन्हा सा बालक, जल राशि को कैसे झेल पाएगा।

पैर के अंगूठे से प्रभु ने अपनी शक्ति का भान करा दिया। वीर, अति वीर, महावीर, सन्मति, वर्धमान, यह सारे नाम किसी न किसी अतिशयकारी घटना से ही जुड़े हुए हैं। आने वाले हजारों साल तक जैन धर्म भगवान महावीर के शासनकाल में ही चलेगा ।

यह भी पढ़ें- Anushka ने प्यूमा पर लगाया बिना परमिशन फोटो इस्तेमाल करने का आरोप

spot_img
RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.