HomeAdministrativeसड़क नाली लाइट व्याज रहे आज के मुद्दे दरवार के

सड़क नाली लाइट व्याज रहे आज के मुद्दे दरवार के

खबर संसार हल्द्वानी.सड़क नाली लाइट व्याज रहे आज के मुद्दे दरवार के. जी हा दीपक रावत ने शुक्रवार को जनसुनवाई आयोजित की। जनसुनवाई के दौरान विभागीय अधिकारी मौके पर मौजूद रहे और प्राप्त शिकायतों व समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया गया।जनसुनवाई में तरनजीत कौर, निवासी गोविंदपुरा, हल्द्वानी ने बताया कि उन्होंने वर्ष 2022 में सुलभ खंडेलवाल से रौसिला हैडाखान में फ्लैट्स खरीदे थे। फ्लैट्स के सभी आंतरिक कार्यों के साथ-साथ, फ्लैट्स के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन को शिफ्ट करने का एग्रीमेंट किया गया था। फ्लैट्स की रजिस्ट्री वर्ष 2023 में हो चुकी है और सम्पूर्ण भुगतान भी किया जा चुका है।

सड़क नाली लाइट व्याज रहे आज के मुद्दे दरवार के

विक्रेता सुलभ खंडेलवाल ने बताया कि विद्युत लाइन की शिफ्टिंग एक सप्ताह के भीतर कर दी जाएगी और विद्युत विभाग को भुगतान वह स्वयं करेंगे। यदि फ्लैट्स के आंतरिक कार्य पूरे नहीं किए गए तो एग्रीमेंट के अनुसार परिसर में स्थित दुकान की रजिस्ट्री 15 दिनों के भीतर तरनजीत कौर के नाम की जाएगी। आयुक्त ने निर्देश दिए कि निर्धारित समयसीमा में कार्य पूर्ण नहीं होने पर विक्रेता के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।विमल कुमार, निवासी पीपलसाना, रामनगर ने शिकायत की कि गुलजारपुर एवं लोअर कोसी बीट क्षेत्र में कुछ लोग शीशम, सागौन आदि पेड़ों की अवैध कटाई कर रहे हैं। इस पर आयुक्त ने प्रभागीय वनाधिकारी को जांच के निर्देश दिए और कहा कि जो भी व्यक्ति इस कृत्य में लिप्त पाया जाए, उसके विरुद्ध सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

शीशम, सागौन आदि पेड़ों की अवैध कटाई कर रहे

मदन गोपाल अग्रवाल, निवासी हल्द्वानी ने बताया कि हरीपुर सूखा, नीलकंठ हॉस्पिटल के पास स्थित उनके कमर्शियल फ्लैट के बगल के प्लॉट की अधिकृत चौड़ाई 26 फीट है, लेकिन संबंधित व्यक्ति द्वारा 36 फीट में कमर्शियल निर्माण किया जा रहा है, जो अवैध है। इस पर आयुक्त ने संबंधित प्राधिकरण क्षेत्र के अभियंता को मौके पर जाकर जांच करने के निर्देश दिए और कहा कि यदि निर्माण प्राधिकरण की स्वीकृति के अनुरूप नहीं पाया जाता, तो चालानी कार्रवाई के साथ वैधानिक कार्यवाही भी सुनिश्चित की जाए।

RELATED ARTICLES
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.