HomeLocalअखिलेश व्यापार मंडल के चुनाव प्रभारी नियुक्त

अखिलेश व्यापार मंडल के चुनाव प्रभारी नियुक्त

खबर संसार भवाली.अखिलेश व्यापार मंडल के चुनाव प्रभारी नियुक्त जी हा भवाली व्यापार मंडल चुनाव की सरगर्मी तेज हो गई है। साथ ही चुनाव में घमासान भी जारी है। व्यापार मंडल के दो गुट आमने-सामने हैं। इसी बीच प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रत्तिनिधिमंडल ने चुनाव प्रक्रिया भी शुरू कर दी है। प्रदेश अध्यक्ष नवीन वर्मा की संस्तुति पर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अखिलेश सेमवाल को भवाली नगर इकाई का चुनाव प्रभारी नियुक्त किया गया।

अखिलेश व्यापार मंडल के चुनाव प्रभारी नियुक्त

अखिलेश ने बताया कि उन्हें प्रदेश अध्यक्ष की संस्तुति पर जिलाध्यक्ष विपिन गुप्ता और मुख्य निर्वाचन अधिकारी रामपाल गंगोला ने चुनाव प्रक्रिया को स्वतंत्र और निष्पक्ष रूप से :: संचालित करने के लिए आदेशित किया है। जल्द ही सदस्यता अभियान शुरू किया जाएगा और चुनाव कराया जायेगा। कहा कि चुनाव पूरी निष्पक्षता से कराए जाएंगे और सदस्यता अभियान शीघ्र शुरू किया जाएगा। उनकी नियुक्ति पर जिला महामंत्री हर्षवर्द्धन पांडे, जिला कोषाध्यक्ष नंद किशोर, प्रवीण पटवाल, भीमताल अध्यक्ष पंकज जोशी सहित अन्य व्यापारी प्रतिनिधियों ने खुशी जताई है।

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.