HomeAdministrativeदिल्ली में लागू होगी ये नई पॉलिसी अब सिर्फ इन गाड़ियों को...

दिल्ली में लागू होगी ये नई पॉलिसी अब सिर्फ इन गाड़ियों को ही मिलेगी एंट्री

दिल्ली में लागू होने जा रही ये नई पॉलिसी अब सिर्फ इन गाड़ियों को ही मिलेगी एंट्री जी, हां दिल्ली में पॉल्यूशन को खत्म करने के लिए सरकार लगातार नए कदम उठा रही है। इसी कड़ी में अब दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने ऐलान किया है कि 1 नवंबर से दिल्ली के अंदर सिर्फ इलेक्ट्रिक, सीएनजी और BS6 कमर्शियल व्हीकल को ही प्रवेश की अनुमति दी जाएगी।

इस दौरान रेखा गुप्ता ने कहा कि 1 नवंबर 2025 से दिल्ली आने वाला कोई भी वाहन BS6, CNG या ईवी कमर्शियल व्हीकल होना चाहिए। इसके लिए सरकार ने सभी एंट्री प्वॉइंट्स पर ऑटोमैटिक नंबर प्लेट रजिस्ट्रेशन (ANPR) पहचान कैमरे लगाने की योजना बनाई है ताकि जिन व्हीकल की लाइफ साइकल खत्म हो चुकी हैं, उनकी पहचान की जा सके।

IIT कानपुर की मदद से किया जाएगा ऑपरेट

दिल्ली की सीएम ने कहा कि ये कैमरे सभी पेट्रोल पंपों पर भी लगाए जाएंगे। दिल्ली में जल्द ही क्लाउड सीडिंग के माध्यम से पहली इंटेलिजेंस रेन होगी। सरकार ने एक पायलट प्रोजेक्ट को मंजूरी दी है, जिसे IIT कानपुर की मदद से ऑपरेट किया जाएगा। इसके अलावा पॉल्यूशन वाले हॉटस्पॉट पर मिस्ट स्प्रेयर तैनात किए जाएंगे और सभी ऊंची इमारतों पर एंटी-स्मॉग गन लगाई जाएंगी।

लोगों को दी जाएगी सब्सिडी

दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता ने ऐलान किया कि दिल्ली सरकार अपनी नई नीति में दिल्ली में EV को अपनाने को बढ़ावा देने के लिए लोगों को सब्सिडी देगी। सीएम ने कहा कि पर्सनल व्हीकल सहित सभी व्हीकल को ईवी में बदलना एक बड़ा विजन है। इसके लिए दिल्ली सरकार नई ईवी नीति लेकर आ रही है।

उन्होंने कहा कि हम लोगों से इलेक्ट्रिक वाहन खरीदने का आग्रह करेंगे, जिसके लिए उन्हें सब्सिडी दी जाएगी। उन्होंने आगे कहा कि वायु प्रदूषण एक सालभर चलने वाली समस्या है, जिसके लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं और यही वजह है कि सरकार सड़कों पर धूल से निपटने के लिए 1000 वाटर स्प्रिंकलर किराए पर ले रही है।

इसे भी पढ़े-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रानीबाग स्थित एचएमटी फैक्ट्री का निरीक्षण किया

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए क्लिक करें

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.