HomeInternationalलॉस एंजिलिस में बिगड़े हालात, सेना तैनात, ट्रंप बोले- दंगाइयों को कुचल...

लॉस एंजिलिस में बिगड़े हालात, सेना तैनात, ट्रंप बोले- दंगाइयों को कुचल देंगे

अमेरिका का दूसरा सबसे बड़ा शहर लॉस एंजिलिस हिंसक प्रदर्शनों की चपेट में है। सड़कों पर उमड़ी भीड़ ने प्रशासन के खिलाफ जबरदस्त प्रदर्शन किया। कई प्रदर्शनकारी मैक्सिकन झंडे लेकर नजर आए, जबकि पुलिस की गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया गया। लॉस एंजिलिस के डिटेंशन सेंटर के बाहर ट्रंप सरकार की अवैध अप्रवासियों के खिलाफ नीति का विरोध करते हुए उग्र प्रदर्शन हुआ। हालात इस कदर बिगड़े कि सेना को सड़कों पर उतरना पड़ा।

ट्रंप का सख्त संदेश: “दंगाइयों को कुचल देंगे”

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘ट्रुथ सोशल’ पर नेशनल गार्ड को बधाई देते हुए साफ कहा कि “दंगाइयों को कुचल दिया जाएगा।” उन्होंने लॉस एंजिलिस की मेयर कैरेन बैस और कैलिफॉर्निया के गवर्नर गेविन न्यूसम पर निशाना साधते हुए कहा कि वे हालात संभालने में नाकाम हैं, जैसे कि जनवरी की आग के दौरान हुआ था।

गवर्नर ने जताई आपत्ति, माहौल भड़कने का डर

गवर्नर न्यूसम ने ट्रंप के इस कदम को ‘जानबूझकर माहौल को तनावपूर्ण बनाने वाला’ बताया। उनका कहना है कि राज्य की सेना को संघीय नियंत्रण में लेने से स्थिति और बिगड़ सकती है।

प्रवासी विरोध का कारण और गिरफ्तारी के आंकड़े

6-7 जून को लॉस एंजिलिस में अवैध अप्रवासियों के खिलाफ सरकार द्वारा बड़े पैमाने पर अभियान चलाया गया। हर दिन लगभग 1600 अप्रवासी पकड़े जा रहे हैं। होमलैंड सिक्योरिटी डिपार्टमेंट के अनुसार, एक हजार से ज्यादा प्रदर्शनकारियों ने सरकारी इमारत को घेरकर ICE अधिकारियों पर हमला किया। इस सप्ताह की कार्रवाई में 118 अप्रवासियों को हिरासत में लिया गया है, जिनमें पांच आपराधिक गैंग के सदस्य भी शामिल हैं।

इसे भी पढ़े-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रानीबाग स्थित एचएमटी फैक्ट्री का निरीक्षण किया

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए क्लिक करें

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.