HomeInternationalभारत-पाक संघर्ष में कितने विमान गिरे? ट्रंप के दावे ने बढ़ाया रहस्य

भारत-पाक संघर्ष में कितने विमान गिरे? ट्रंप के दावे ने बढ़ाया रहस्य

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने व्हाइट हाउस में रिपब्लिकन सांसदों के साथ डिनर के दौरान दावा किया कि मई में भारत-पाकिस्तान संघर्ष के दौरान 4-5 लड़ाकू विमान हवा में मार गिराए गए। उन्होंने एक बार फिर कहा कि व्यापारिक रिश्तों के बीच उन्होंने दोनों देशों के युद्धविराम में मध्यस्थता की थी।

हालांकि ट्रंप ने यह साफ नहीं किया कि गिराए गए विमान भारतीय थे या पाकिस्तानी। उन्होंने कहा, “हकीकत ये है कि हवा में विमानों को मार गिराया जा रहा था। पांच… चार या पांच… लेकिन मुझे लगता है कि कुल मिलाकर पांच जेट विमानों को गिराया गया।”


भारतीय एयर चीफ और पाकिस्तानी दावे में फर्क

10 मई को युद्धविराम के बाद भारतीय एयर मार्शल ए.के. भारती ने दावा किया कि भारतीय वायुसेना ने कई पाकिस्तानी उच्च तकनीक लड़ाकू विमान मार गिराए। हालांकि उन्होंने सही संख्या नहीं बताई। वहीं, पाकिस्तान ने इन दावों को खारिज करते हुए कहा कि उसके केवल एक विमान को मामूली नुकसान हुआ और उल्टा भारत के 6 विमानों (राफेल समेत) को मार गिराने का दावा किया।


सीडीएस ने क्या कहा?

पाकिस्तान के दावों पर भारत के चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) जनरल अनिल चौहान ने कहा कि शुरुआती दौर में कुछ नुकसान जरूर हुआ, लेकिन भारतीय सशस्त्र बलों ने अपनी गलतियों को सुधारा और पाकिस्तान पर दोबारा हमला बोला। उन्होंने कहा, “मूल बात यह नहीं कि कितने विमान गिरे, बल्कि यह कि वे क्यों गिरे। गलतियों से हमने सीखा। संख्या महत्वपूर्ण नहीं है।”

इसे भी पढ़े- पवन खेड़ा की कोर्ट में होगी पेशी, ट्रांजिट रिमांड पर असम ले जाएगी पुलिस

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.