गूगल ने अपने सर्च इंजन में बड़ा बदलाव करते हुए अब AI Generated Summaries यानी एआई ओवरव्यू दिखाना शुरू कर दिया है। इसका असर यह हो रहा है कि यूजर्स अब बिना किसी लिंक पर क्लिक किए सीधे गूगल से उत्तर पा रहे हैं।
पहले जब कोई यूजर सवाल सर्च करता था, तो उसे कई वेबसाइट्स में से सही जवाब ढूंढना होता था। लेकिन अब गूगल खुद उस सवाल का सटीक और संक्षिप्त उत्तर ऊपर दिखा देता है, जिससे वेबसाइट ट्रैफिक घटने लगा है।
वेबसाइट्स की ट्रैफिक पर सीधा असर
उदाहरण के तौर पर, पहले अगर कोई “2000 रुपये में बेस्ट फोन” सर्च करता था, तो यूजर टेक वेबसाइट्स खोलकर रिव्यू पढ़ता था। लेकिन अब गूगल AI सीधे ही टॉप 3 फोन्स की लिस्ट बना कर दिखा देता है। इससे यूजर को वेबसाइट विज़िट करने की जरूरत ही नहीं पड़ती।
एक विश्लेषण में पाया गया है कि जिन सर्च रिज़ल्ट्स में एआई ओवरव्यू शामिल था, उनमें क्लिक-थ्रू रेट (CTR) में भारी गिरावट आई है। यूजर्स अब उन स्रोतों पर क्लिक नहीं कर रहे जिन्हें एआई ने संदर्भ के तौर पर दिखाया है।
न्यूजीलैंड में ऊंची लहरों की चेतावनी
दूसरी ओर, न्यूजीलैंड में एक और बड़ी खबर सामने आई है। वहां के अधिकारियों ने तटीय क्षेत्रों में “तेज और असामान्य लहरों” की चेतावनी जारी की है। सरकार ने लोगों को समुद्र तटों और तटीय इलाकों से दूर रहने को कहा है।
इस चेतावनी की वजह हाल ही में कामचटका के पास आए समुद्री भूकंप बताए जा रहे हैं, जिनकी तीव्रता 7.4 मापी गई। ये क्षेत्र पहले भी 1952 में 9.0 तीव्रता वाले भूकंप से प्रभावित हो चुका है।
इसे भी पढ़े- पवन खेड़ा की कोर्ट में होगी पेशी, ट्रांजिट रिमांड पर असम ले जाएगी पुलिस



