HomeAdministrativeहल्द्वानी नगर अंतर्गत जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान हेतु जन सुविधा...

हल्द्वानी नगर अंतर्गत जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान हेतु जन सुविधा शिविरों का आयोजन लगातार जारी

खबर संसार हल्द्वानी.हल्द्वानी नगर अंतर्गत जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान हेतु जन सुविधा शिविरों का आयोजन लगातार जारी. जी हा जिलाधिकारी नैनीताल, वंदना, के द्वारा दिए गए निर्देशानुसार हल्द्वानी नगर निगम अंतर्गत जन सुविधा शिविरों के आयोजन के अंतर्गत सोमवार, 18 अगस्त 2025 को वार्ड संख्या 55 एवं 56 में शिविरों का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। वार्ड 56 में ए-1 गार्डन जीतपुर नेगी रामपुर रोड तथा वार्ड 55 में जनमिलन केन्द्र पर आयोजित इन शिविरों में बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित हुए और विभागीय सेवाओं का लाभ उठा सके.शिविरों में विद्युत, जल संस्थान, सिंचाई, पूर्ति आदि विभागों से आए अधिकारियों की उपस्थिति में जन समस्याओं को सुना गया तथा निस्तारण किया गया।

हल्द्वानी नगर अंतर्गत जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान हेतु जन सुविधा शिविरों का आयोजन लगातार जारी

इस दौरान नागरिकों ने अपनी समस्याएँ सीधे विभागीय अधिकारियों के समक्ष रखीं, जिनका पंजीकरण कर उन्हें आवश्यक कार्यवाही हेतु निस्तारित एवं अग्रसारित किया गया।उल्लेखनीय है कि जिलाधिकारी द्वारा नगर निगम हल्द्वानी के पार्षदगणों के साथ नगर क्षेत्र की समस्याओं के समाधान हेतु बैठकें आयोजित की गई थीं, उन्हीं बैठकों में प्राप्त सुझावों के क्रम में इन शिविरों का आयोजन किया जा रहा है, जिससे नागरिकों को घर के समीप ही विभागीय सेवाएँ उपलब्ध कराई जा सकें।

इन शिविरों का आयोजन किया जा रहा है, जिससे नागरिकों को

सोमवार को आयोजित शिविर में आधार सेवा के अंतर्गत कुल 20 आधार कार्ड बनाए एवं संशोधित किए गए। विद्युत विभाग में कुल 03 शिकायतें दर्ज हुईं, जिनमें नए मीटर लगवाने, विद्युत कनेक्शन के स्थानांतरण तथा नेक्सा शोरूम रामपुर रोड के समीप विद्युत तारों के लटकने से संबंधित शिकायतें शामिल थीं। विभाग द्वारा इन प्रकरणों पर आवश्यक कार्यवाही की गई।पूर्ति विभाग में 09 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें राशन कार्ड में पता परिवर्तन, नाम जोड़े जाने एवं ऑनलाइन प्रक्रिया से जुड़ी शिकायतें सम्मिलित थीं। इसके अतिरिक्त, दिव्यांग नागरिक द्वारा राशन कार्ड बनाए जाने संबंधी शिकायत भी दर्ज हुई, जिस पर पूर्ति विभाग द्वारा दस्तावेजों की जाँच कर आवश्यक कार्यवाही की गयी |नगर निगम से संबंधित शिकायतें मुख्यतः स्ट्रीट लाइट लगवाने एवं उनकी मरम्मत से जुड़ी थीं, जिन पर निरीक्षण कर कार्यवाही की जा रही है। शिविर में यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) के अंतर्गत विवाह पंजीकरण हेतु नागरिकों के आवेदन प्राप्त हुए।शिविर में वार्ड 55 के पार्षद अमित बिष्ट एवं वार्ड 56 की पार्षद भागीरथी देवी सहित सम्बंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। नागरिकों ने इन शिविरों को अत्यंत उपयोगी बताते हुए जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया।

वार्ड 55 के पार्षद अमित बिष्ट एवं वार्ड 56 की पार्षद

नगर आयुक्त, ऋचा सिंह, ने अवगत कराया कि *अगला शिविर मंगलवार, 19 अगस्त 2025 को प्रातः 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक वार्ड 54 के सिद्धेश्वर मंदिर प्रांगण तथा वार्ड 53 के कान्ता बैंक्वेट हॉल में आयोजित किया जाएगा*।इस सम्बन्ध में जिला शासन ने विशेष रूप से विवाह पंजीकरण के महत्व पर जोर देते हुए नागरिकों से अनुरोध किया है कि वे यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) के अंतर्गत विवाह पंजीकरण अवश्य कराएँ। विवाह प्रमाणपत्र से विवाहित दंपति को अनेक लाभ प्राप्त होते हैं। विवाह पंजीकरण से पासपोर्ट, बैंक खाता खोलने, संपत्ति के लेन-देन, बीमा पॉलिसी के लिए भी आवश्यक है वही सरकारी नौकरियों, शिक्षा संबंधी लाभ, चिकित्सा उपचार तथा अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने में भी विवाह प्रमाणपत्र अहम भूमिका निभाता है। *शादी के उपरांत यदि महिला अपना उपनाम बदलना चाहती है तो विवाह पंजीकरण इसके लिए आवश्यक दस्तावेज प्रदान करता है.

शादी के उपरांत यदि महिला अपना उपनाम बदलना चाहती

विवाह पंजीकरण हेतु पूर्व में तहसील कार्यालय में स्थापित उपनिबंधक कार्यालय में जाना पड़ता था अब ये सुविधा वार्डों में एवं ग्राम पंचायतों में स्थापित जन सेवा केंद्रों के माध्यम से उनके डोर स्टेप पर ही प्राप्त हो रही हैं। इसके अतिरिक्त जिला प्रसाशन द्वारा लगाए जा रहे विशेष जन सुविधा के माध्यम से भी प्राप्त की जा रही है।जिला प्रशासन ने आम नागरिकों से भी आग्रह किया है कि वे इन शिविरों में सक्रिय सहभागिता करें तथा विभागीय सेवाओं के साथ-साथ विवाह पंजीकरण की प्रक्रिया को पूर्ण कर अधिकतम लाभ प्राप्त करें।

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.