HomeAdministrativeडीएम वंदना के निर्देश पर नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत आज बुधवार जन...

डीएम वंदना के निर्देश पर नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत आज बुधवार जन सुविधा शिविरों का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया

खबर संसार हल्द्वानी.डीएम वंदना के निर्देश पर नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत आज बुधवार जन सुविधा शिविरों का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया. जी हा वार्ड संख्या 51 एवं 52 के लिए शिविरों का आयोजन प्रातः 10 बजे से दोपहर 2 बजे जनमिलन केंद्र, हल्द्वानी में किया । इन शिविरों में विद्युत, जल संस्थान, सिंचाई, पूर्ति आदि विभागों के अधिकारियों की उपस्थिति में बड़ी संख्या में नागरिकों की समस्याएँ सुनी गईं और उनके समाधान हेतु आवश्यक कार्यवाही की गई।शिविर के दौरान नागरिकों ने अपनी समस्याएँ सीधे विभागीय अधिकारियों के समक्ष रखीं।

डीएम वंदना के निर्देश पर नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत आज बुधवार जन सुविधा शिविरों का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया

प्राप्त शिकायतों का विधिवत पंजीकरण कर उनका निस्तारण किया गया तथा आवश्यक मामलों को अग्रिम कार्यवाही हेतु संबंधित विभागों को प्रेषित किया गया। इस पहल से नागरिकों को एक ही मंच पर विभिन्न विभागीय सेवाएँ प्राप्त करने का अवसर मिला, जिससे उनकी समय एवं संसाधनों की बचत हुई।शिविर में आधार सेवा के अंतर्गत कुल 46 आधार कार्ड बनाए एवं संशोधित किए गए। विद्युत विभाग में 02 शिकायतें दर्ज हुईं, विभाग द्वारा इन प्रकरणों पर त्वरित कार्यवाही सुनिश्चित की गई।पूर्ति विभाग में कुल 11 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें राशन कार्ड में पता एवं फोटो संशोधन, नया राशन कार्ड बनवाने, नाम जोड़े जाने तथा ऑनलाइन प्रक्रिया से संबंधित शिकायतें सम्मिलित थीं। नगर निगम से संबंधित शिकायतें स्ट्रीट लाइट की मरम्मत से जुड़ी थीं, जिसका की मौके पर समाधान कर दिया गया

ऑनलाइन प्रक्रिया से संबंधित शिकायतें सम्मिलित थीं

शिविर में यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) के अंतर्गत विवाह पंजीकरण हेतु नागरिकों के आवेदन भी प्राप्त हुए। जल संस्थान से संबंधित 01 शिकायतें दर्ज हुईं, जिनमें जलापूर्ति न होने की समस्या से संबंधित थी। विभाग द्वारा तत्काल जांच कर समस्याओं के शीघ्र निस्तारण हेतु आवश्यक निर्देश दिए गए।शिविर में वार्ड 51 के पार्षद  मुकेश बिष्ट जी तथा वार्ड 52 के पार्षद  रेखा बिनवाल सहित सभी विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे। नागरिकों ने इन शिविरों को अत्यंत उपयोगी एवं जनसहायक बताते हुए जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया। इस आयोजन ने प्रशासन और नागरिकों के बीच सीधे संवाद को और सुदृढ़ किया तथा समस्याओं के त्वरित समाधान की दिशा में एक प्रभावी पहल सिद्ध हुई।इस क्रम में, कल दिनांक 21 अगस्त 2025 को वार्ड संख्या 50 का पार्षद कार्यालय हल्द्वानी में एवं 49 का तारा टटेंट हाउस कुसुम खेडा हल्द्वानी में आयोजित किया जाएगा । जिला प्रशासन द्वारा अपील की गई है कि अधिक से अधिक नागरिक इस शिविर में सम्मिलित होकर अपनी समस्याएँ विभागीय अधिकारियों के समक्ष प्रस्तुत करें, ताकि उनका समय पर निस्तारण किया जा सके। इस पहल से क्षेत्रवासियों को उनके घर के समीप ही सेवाएँ उपलब्ध होंगी, जिससे विभागीय कार्यालयों में जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी एवं नागरिकों का समय एवं धन दोनों की बचत होगी।

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.