spot_img
spot_img
HomeAdministrativeडीएम वंदना के निर्देश पर आज भी जन सुविधा शिविरों का आयोजन

डीएम वंदना के निर्देश पर आज भी जन सुविधा शिविरों का आयोजन

हल्द्वानी: खबर संसार.डीएम वंदना के निर्देश पर आज भी जन सुविधा शिविरों का आयोजन. जी हा नगर निगम क्षेत्र में दिनांक 23 अगस्त 2025 (शनिवार) को जन सुविधा शिविरों का आयोजन किया गया*। यह शिविर नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान एवं विभागीय सेवाओं को जनता तक पहुँचाने की दिशा में आयोजित किए गए। 10:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक वार्ड संख्या 45 के पार्षद कार्यालय तथा वार्ड संख्या 46 के अमृता आश्रम, हल्द्वानी में शिविर आयोजित हुआ। इन शिविरों में विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने सक्रिय रूप से भाग लिया तथा नागरिकों ने अपनी समस्याएँ सीधे अधिकारियों के समक्ष रखीं। शिविर में आधार सेवा के अंतर्गत कुल 40 आधार कार्ड बनाए एवं संशोधित किए गए। विद्युत विभाग से संबंधित शिकायतों में नए ट्रांसफार्मर लगाए जाने तथा विद्युत पोल स्थापित किए जाने संबंधी आवेदन प्राप्त हुए, जिनका निस्तारण संबंधित अधिकारियों द्वारा सुनिश्चित किया जा रहा है।

डीएम वंदना के निर्देश पर आज भी जन सुविधा शिविरों का आयोजन

पूर्ति विभाग में कुल 11 शिकायतें दर्ज की गईं, जिनमें नया राशन कार्ड बनवाने एवं नाम जोड़े जाने संबंधी प्रकरण सम्मिलित थे। इसके अतिरिक्त, यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) के अंतर्गत विवाह पंजीकरण हेतु भी आवेदन प्राप्त हुए।साथ ही नगर निगम से संबंधित कुल 04 शिकायतें दर्ज की गईं, जिनमें मुख्यतः स्ट्रीट लाइट दुरुस्त कराने की समस्याएँ सम्मिलित थीं। इन शिकायतों का निस्तारण नगर निगम अधिकारियों द्वारा आज सायं तक सही कर दिया जाएगा।शिविर में सम्मिलित नागरिकों ने इस पहल को अत्यंत उपयोगी एवं जनसहायक बताते हुए जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया। इस आयोजन ने न केवल प्रशासन और नागरिकों के बीच प्रत्यक्ष संवाद को सुदृढ़ किया, बल्कि समस्याओं के त्वरित समाधान की दिशा में एक प्रभावी प्रयास भी सिद्ध हुआ।दिनांक 25, अगस्त 2025 को वार्ड संख्या 43, सेकेंड हैंड रेस्टोरेंट (नियर जीना भवन, छड़ायल सुयाल) में तथा वार्ड संख्या 44, पार्षद कार्यालय में जन सुविधा शिविर आयोजित किए जाएंगे।

RELATED ARTICLES
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.