HomeAdministrativeडीएम वंदना के निर्देश पर वार्ड संख्या 33 की जनता हेतु पार्षद...

डीएम वंदना के निर्देश पर वार्ड संख्या 33 की जनता हेतु पार्षद कार्यालय में तथा वार्ड संख्या 34 की जनता हेतु शिवा गार्डन कैनाल रोड में शिविर

खबर संसार हल्द्वानी:  जिलाधिकारी वंदना के निर्देशानुसार हल्द्वानी नगर निगम क्षेत्र में जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान हेतु वार्डवार जन सुविधा शिविरों का आयोजन लगातार जारी* इन शिविरों में क्षेत्रीय जनता की समस्याओं का समाधान व निस्तारण करने के साथ ही सरकारी योजनाओं का मौके पर ही लाभ स्थानीय जनता को दिया जा रहा है।शनिवार को वार्ड संख्या 33 की जनता हेतु पार्षद कार्यालय में तथा वार्ड संख्या 34 की जनता हेतु शिवा गार्डन कैनाल रोड में शिविर लगाया गया। दोनों स्थानों में आयोजित शिविरों में क्षेत्रीय जनता द्वारा अपनी व क्षेत्र की समस्याओं को अधिकारीयों के सम्मुख रखा गया। शिविर में अधिकारियों द्वारा प्राप्त शिकायतों को सुना तथा मौके पर ही उनका निस्तारण किया गया।

डीएम वंदना के निर्देश पर वार्ड संख्या 33 की जनता हेतु पार्षद कार्यालय में तथा वार्ड संख्या 34 की जनता हेतु शिवा गार्डन कैनाल रोड में शिविर 

दोनों स्थानों में आयोजित शिविर में मुख्य रूप से खाद्यान्न विभाग से सम्बंधित रही, जिसमें लोगों द्वारा राशन कार्ड से नाम हटाकर नया कार्ड बनाए जाने व कार्ड में नए सदस्यों के नाम जोड़े जाने सम्बंधित कुल 29 शिकायत प्राप्त हुई जिसपर विभाग द्वारा आवश्यकता नुसार कार्यवाही की गई।स्ट्रीट लाईट मरम्मत एवं नई लाईट लगाए जाने सम्बंधित कुल 6 समस्याएं प्राप्त हुई जिस सम्बन्ध में विभाग द्वारा कार्यवाही की गई। शिविर में विभिन्न विभागों के द्वारा क्षेत्रीय जनता को विभागीय योजनाओं की जानकारी दी गई।दोनों वार्डों में आयोजित शिविर में आधार सेवा के अंतर्गत कुल 26 आधार कार्ड बनाए एवं संशोधित किए गए।  दोनों स्थानों में आयोजित शिविर में यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) के अंतर्गत विवाह पंजीकरण के कुल 8 आवेदन प्राप्त किए गए।  शिविर में सिटी मजिस्ट्रेट गोपाल सिंह चौहान,सहायक नगर आयुक्त जी के भट्ट समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी,कर्मचारी एवं पार्षद ज्योति पाण्डे व अन्य उपस्थित रहे।आयुक्त नगर निगम ऋचा सिंह ने अवगत कराया कि सोमवार 1 सितम्बर 2025 को वार्ड संख्या 31 ताज में मैरिज हॉल इंदिरा नगर में*

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.