HomeLife Styleरिबॉन्डिंग के बाद बालों की देखभाल: 3 आम गलतियों से बचें कैसे

रिबॉन्डिंग के बाद बालों की देखभाल: 3 आम गलतियों से बचें कैसे

रिबॉन्डिंग करवाने के बाद बाल लंबे समय तक स्ट्रेट और चमकदार बनाए रखना हर महिला की इच्छा होती है। हालांकि, अगर बालों की सही देखभाल न की जाए, तो वे रूखे, बेजान और फ्रिज़ी नजर आने लगते हैं। रिबॉन्डिंग महंगा ट्रीटमेंट है, इसलिए इसकी सही केयर करना जरूरी है।


सही शैम्पू और कंडीशनर का इस्तेमाल करें

रिबॉन्डिंग के बाद बालों को लंबे समय तक स्ट्रेट रखने के लिए सही शैम्पू और कंडीशनर का इस्तेमाल करें। इसके लिए हेयर एक्सपर्ट की सलाह लेना फायदेमंद होता है। हल्के और सल्फ़ेट-फ्री प्रोडक्ट्स बालों की नमी बनाए रखते हैं और स्ट्रेटनेस को बरकरार रखते हैं।


हेयर सीरम से फ्रिज़ी बालों से बचाव

सप्ताह में 2 दिन हेयर सीरम का इस्तेमाल करने से बाल फ्रिज़ी होने से बचते हैं। हेयर सीरम बालों को नमी और सुरक्षा प्रदान करता है, जिससे बाहरी नुकसान और रूखापन कम होता है।


गुनगुने पानी से बाल धोएं

रिबॉन्डिंग के बाद बालों को गुनगुने पानी से धोना चाहिए। गर्म पानी से बालों की नमी खत्म हो जाती है और रूखापन बढ़ सकता है। बाल धोते समय इन्हें जोर से रगड़ने से बचें और हल्के हाथ से धोएं।


रिबॉन्डिंग के पहले दिन क्या न करें

रिबॉन्डिंग के बाद कम से कम तीन दिन तक बाल धोने या बांधने से बचें। बालों को क्लिप या रबर बैंड से बांधने पर क्रीज़ पड़ सकती है और स्ट्रेटनेस खराब हो सकती है। इसी तरह पसीने से भी बचाव जरूरी है, क्योंकि पसीना बालों को ड्राई और बेजान बना सकता है। इन सरल टिप्स को अपनाकर आप रिबॉन्डिंग के बाद अपने बालों की चमक, स्ट्रेटनेस और हेल्थ को लंबे समय तक बरकरार रख सकती हैं।

इसे भी पढ़े- पवन खेड़ा की कोर्ट में होगी पेशी, ट्रांजिट रिमांड पर असम ले जाएगी पुलिस

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.