HomeLocalसंघर्ष सेवा सहयोग समिति के शुभारंभ पर संगीतमय सुंदरकांड पाठ का किया...

संघर्ष सेवा सहयोग समिति के शुभारंभ पर संगीतमय सुंदरकांड पाठ का किया गया भव्य आयोजन

खबर संसार हल्द्वानी.संघर्ष सेवा सहयोग समिति के शुभारंभ पर संगीतमय सुंदरकांड पाठ का किया गया भव्य आयोजन।आज मंगलवार को प्राचीन श्री राम मंदिर में संघर्ष सेवा सहयोग समिति (पंजीकृत) के शुभारंभ अवसर पर भव्य संगीतमय सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। इस अवसर पर समिति अध्यक्षा योगिता बनौला ने जानकारी देते हुए बताया कि यह कार्यक्रम समिति के सामाजिक एवं जनसेवी कार्यों के शुभारंभ के रूप में आयोजित किया गया। समिति का उद्देश्य समाज में सेवा, सहयोग और संघर्ष की भावना को सशक्त बनाना है।

उन्होंने बताया कि संघर्ष सेवा सहयोग समिति विशेष तौर पर महिलाओं के उत्थान, सशक्तिकरण और सामाजिक भागीदारी को बढ़ावा देने की दिशा में कार्य करेगी। योगिता बनौला ने कहा कि महिलाओं की भूमिका समाज में परिवर्तन की सबसे बड़ी शक्ति है, और समिति इसी सोच के साथ महिलाओं को एक सशक्त मंच देने का कार्य करेगी। यहां आचार्य पंडित विवेक शर्मा के सुंदर संगीतमय भजनों से अध्यात्म की छटा बिखरी तो हनुमान जी की आकर्षक झांकी ने सभी का मनमोह लिया।

इधर सभी श्रद्धालु, नागरिक और समाजसेवी इस अवसर पर उपस्थित होकर हनुमानजी के संगीतमय सुंदरकांड पाठ में सहभागी बने। इस अवसर पर शहर के अनेक सामाजिक संगठनों और महिलाओं की भागीदारी भी रही। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष दीपा दरमवाल, दर्जा राज्य मंत्री रेनू अधिकारी, पूर्व दर्जा मंत्री ललित जोशी, योगेन्द्र साहू, रिम्पी बिष्ट, सुमन वार्ष्णेय, खुशबू जायसवाल, शांति जीना, सुचित्रा जायसवाल, लता बोरा, विद्या महतोलिया, पवन कार्की, पूजा भोला, डॉ नीरज वार्ष्णेय, कल्पना रावत, सुमन शाह,योगेश शर्मा, तनुजा जोशी, पूणिमा रावत, गिरीश सिंह खाती,पीहू पुनियाकुसुम बोरा , सुनीता बिष्ट, कोमल रौतेला, हेमा बिष्ट,कविता खोलिया, भावना बिष्ट, और कमला रौतेलासहित तमाम लोग उपस्तिथ थे।

RELATED ARTICLES
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.